बिहार महागठबंधन ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। आरजेडी 20 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस को महागठबंधन में 9 सीटें दी गई हैं।


पटना (एएनआई)। आरजेडी के नेता मनोज झा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने महागठबंधन की सीटों के बंटवारे के बारे में जानकारी दी। एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मनोज शर्मा ने बताया कि आरजेडी 20 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस को 9 सीटें दी गईं हैं। हम 3, आरएलएसपी 5, वीआईपी 3 और आरजेडी कोटे से सीपीआई (माले) 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। मनोज झा ने बताया कि 9 सीटों के साथ बिहार से राज्यसभा में कांग्रेस का पहला उम्मीदवार जाएगा।शरद यादव की पार्टी का विलय आरजेडी में
मनोज झा ने बताया कि शरद यादव आरजेडी के सिंबल से चुनाव लडेंगे। उनकी पार्टी का विलय चुनाव से पहले आरजेडी में हो जाएगा। उनके प्रत्याशी आरजेडी के सिंबल पर लोकसभा चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि यह महागठबंधन बिहार में पिछड़े, दलितों को बराबरी का हक दिलाने के लिए किया गया है। यह गठबंधन संविधान को बचाने के लिए किया गया है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh