PATNA: कानून व्यवस्था को लेकर पूरे देश में मुंह की खाने के बाद अब बिहार की स्थिति सुधार पर है। एक साल में बिहार ने लंबी छलांग लगाई है और पूरे देश में दूसरी रैंकिंग पर आ गया है। पिछले साल बिहार 20वें स्थान पर था। तमिलनाडु देश का सबसे बेहतर कानून व्यवस्था वाला प्रदेश है। दूसरे नंबर पर बिहार का नाम है। एडीजी हेडक्वार्टर ने इन आंकड़ों के हवाले से बताया कि बिहार में अपराध का ग्राफ कम हुआ।

अपराध से हांफता था प्रदेश

अधिकारियों का कहना है कि एक समय था जब बिहार अपराध से हांफता था। लूट मर्डर और डकैती के साथ जघन्य घटनाएं होती थी जिससे पुलिस की नींद उड़ी रहती थी। 10 साल पूर्व की स्थिति काफी भयावह थी लेकिन पुलिस ने इसके बाद बेहतर काम किया है।

Posted By: Inextlive