JAMSHEDPUR: ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली-रंगामाटी रोड पर डुमटांड़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार नव दंपती की मौत हो गई। हादसा सोमवार कि शाम 7: 30 बजे हुआ। इस दुर्घटना में पत्नी शीला कुमारी ने मौके पर ही दम तौड़ दिया, जबकि जैप जवान बीरबल सिंह मुंडा(28) की हॉस्पिटल में मौत हो गई। वह लातेहार में तैनात था। बड़ा चुनचुडि़या गांव निवासी बीरबल सिंह मुंडा की शादी 21 दिनों पूर्व ही तामाड़ के दुलमी गांव निवासी शीला कुमारी से हुई थी।

आ रहे थे घर

सोमवार को बीरबल पत्नी को उसके घर से बाइक से लेकर अपने घर बड़ा चुनचिडि़या आ रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे शीला कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल जैप जवान बीरबल को ईचागढ़ स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसने भी दम तोड़ दिया। मृतक बिरबल सिंह मुंडा का बड़ा भाई रमेश सिंह मुडा भी जिला पुलिस बल का जवान है, जो सारंड में तैनात है। इधर घटना कि सूचना मिलने के बाद ईचागढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी सतेन्द्र कुमार महतो स्वास्थ केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना के बाद दोनों परिवार व दोनों के गांव में मातम छाया है।

Posted By: Inextlive