- 8 अक्टूबर को लखनऊ में सभी कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी करेंगे धरना प्रदर्शन

BAREILLY:

कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के कार्यकर्ताओं ने फ्राइडे को बिशप मंडल इंटर कालेज से एक बाइक रैली का आयोजन किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य था कि 8 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए लोगों को जागरूक करना। यह रैली बिशप मंडल इंटर कॉलेज से चौकी चौराहा होती हुई विकास भवन परिसर तक पहुंची।

विकास भवन पहुंचकर लगाए नारे

जब रैली विकास भवन पहुंची तो सभी लोगों ने नारे बाजी शुरू कर दी। और सरकार पर आरोप लगाने लगे। जिसके बाद उन्होंने एनपीएस को लेकर भी गुस्सा दिखाया। उन्होंने कहा कि नई पेंशन स्कीम को सरकार का एक धोखा है। बाद में वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी साथी कर्मचारियों शिक्षकों को 8 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित महारैली में चलने की बात कही। साथ ही कहा कि यह आंदोलन पुरानी पेंशन बहाली तक चलेगा यदि सरकार ना मानी तो हम आगामी लोकसभा चुनाव में वोट की चोट करेंगे। इस मौके पर जगपाल भाटी, तेजपाल मौर्य, अजरार हुसैन, आनंद स्वरूप शर्मा, एबीएस अधिकारी, राजीव कुमार शर्मा, अमित रंजन सक्सेना, विनोद चौधरी, जितेंद्र पाल सिंह सहित अन्य विभागों के सैकड़ों कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी शामिल रहे।

Posted By: Inextlive