Bareilly : बड़ा बाईपास को लेकर किसानों से चल रही जंग अब फेसबुक तक पहुंच गई है. किसानों की अगुआई कर रहे आरयू के प्रोफेसर को हाथ में रस्सी बांधकर ले जाने वाली पिक को एफबी पर अपलोड किया गया है. इसे शेयर और लाइक करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. लोग कमेंट्स के जरिए अपना गुस्सा शो कर रहे हैं. यही नहीं कई लोग तो पोस्ट देखने के बाद पुलिस अधिकारियों को फोन कर अपनी नाराजगी जता रहे हैं.


कई बार पुलिस से विवादबड़ा बाईपास के लिए किसानों की हजारों एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। कुछ किसानों ने उचित मुआवजा ना देने को लेकर विरोध किया। कई बार पुलिस से टकराव भी हुआ। लास्ट मंथ भोजीपुरा एरिया में पुलिस और किसानों के बीच काफी बवाल हुआ था। कई किसान और पुलिसवाले घायल तक हो गए थे। मामले में पुलिस ने किसानों की अगुआई कर रहे आरयू के इकोनॉमिक्स प्रोफेसर इसरार खान को कई धाराएं लगाकर जेल भेज दिया। उन्हें छोडऩे के लिए किसान कलेक्ट्रेट व कमिश्नरी के बाहर धरना दे चुके हैं। बताया कानून के खिलाफ


इसरार को पुलिस हाथ में रस्सी बांधकर ले गई थी, जिसका बड़ा ईश्यू बन गया है। लोग इसे कानून के खिलाफ बता रहे हैं और एक प्रोफेसर को ऐसे ले जाने पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हाथ में रस्सी बंधी एक तस्वीर में स्टेट गवर्नमेंट को निशाना बनाते हुए इसे फेसबुक पर अपलोड किया गया है। इस पोस्ट के बाद काफी लोग पुलिस-प्रशासन और सरकार पर नाराजगी जता रहे हैं। लगातार आ रहे कमेंट्स

यह फोटो खूब शेयर की जा रही है। अब तक पिक को करीब 400 लोगों ने शेयर किया है। इसके अलावा करीब 300 लोग इसे लाइक कर चुके हैं। लोग कमेंट के जरिए अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं। कोई पुलिस को निशाना बना रहा है, तो कोई स्टेट गवर्नमेंट को दोष दे रहा है। करीब 125 लोगों ने इस पर कमेंट कर इसे शेम करार दिया है। प्रभात सिंह ने लिखा है, हम शर्मिंदा हैं कि इस तरह से किया जा रहा है। वहीं बिनू ने लिखा है, अंग्रेजों की तरह किया जा रहा है। महेश चंद्र ने लिखा है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।

Posted By: Inextlive