--आरोपी सिपाही शाहदेव पात्रा को पुलिस ने किया अरेस्ट

--थर्सडे की सुबह बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में हुई छापेमारी

-- तीन कैदियों के पास से 19 हजार नकद, मोबाइल सहित कई सामान बरामद

RANCHI : उसने पहले कैदियों को मोबाइल अवेलेबल कराया। फिर उस मोबाइल से कैदी सिटी के बिजनेसमेन से रंगदारी की डिमांड करने लगे। रंगदारी मिलने पर पैसे में हिस्सेदारी होती थी। यह कारनामा है सिटी के बिरसा मुंडा जेल के सिपाही शाहदेव पात्रा का, जिसे थर्सडे को पुलिस ने बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में छापेमारी के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। रांची पुलिस सिपाही शाहदेव पात्रा को अरेस्ट कर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई रंगदारी के मामलों का खुलासा हो सकता है।

आपत्तिजनक सामान भी बरामद

इससे पहले थर्सडे की सुबह रांची पुलिस ने सिटी के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को जेल के तीन कैदियों के पास से 19 हजार रुपए नकद, एक चाकू, एक रस्सी, तीन मोबाइल, सिगरेट समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं।

सिटी एसपी को मिली थी सूचना

सिटी एसपी अनूप बिरथरे को सूचना मिली थी कि बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में कैदियों के पास मोबाइल है। जेल का जैमर भी काम नहीं कर रहा है। कैदी जेल से ही सिटी के व्यवसायियों को फोन कर रंगदारी की डिमांड करते हैं। इसी सूचना पर पुलिस की एक टीम बनी और छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी में सुखदेवनगर थाना प्रभारी रणधीर कुमार के अलावा कई प्रोबेशनर दारोगा भी शामिल थे।

Posted By: Inextlive