-18 से 22 दिसंबर के बीच होगा बिठूर महोत्सव का आयोजन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना

-पहले दिन गंगा आरती, लघु नाटक, गायन संध्या व लाफ्टर कार्यक्रम के साथ होगा शुभारंभ

kanpur@inext.co.in

KANPUR : आज से बिठूर की धरती पर बिठूर महोत्सव का रंगारंग आगाज होगा। 18 से 22 दिसंबर के बीच होने वाले इस महोत्सव में सीएम के सहित अन्य कई वीवीआईपी आने की पूरी संभावना है। कार्यक्रम के दौरान खेल महोत्सव के साथ ही कल्चरल, विंटेज कार रैली, कव्वाली, फोक नाइट, बालीवुड नाइट, कवि सम्मेलन के साथ ही अन्य महोत्सव का शानदार आयोजन किया जाएगा। बिठूर महोत्सव आयोजन समिति के उपाध्यक्ष व डीएम विजय विश्वास पंत ने बताया कि 18 दिसंबर को दोपहर 3 बजे शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है।

इस प्रकार होंगे कार्यक्रम

18 दिसंबर- कार्यक्रम का शाम 4 बजे शुभारंभ किया जाएगा। शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम की प्रस्तुति नाना साहब पेशवा स्मारक प्रांगण, बिठूर में।

19 दिसम्बर- ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेल महोत्सव सुबह 10 से शाम 5 बजे तक। एथनिक शो, आल्हा और कवि सम्मेलन नाना साहब पेशवा स्मारक प्रांगण, बिठूर में।

20 दिसंबर- ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेल महोत्सव सुबह 10 से शाम 5 बजे तक। विंटेज कार रैली और कव्वाली व फोक नाइट शाम 6 से रात 10 बजे तक नाना साहब पेशवा स्मारक प्रांगण में।

21 दिसम्बर- 11 बजे से किसान सम्मेलन दोपहर 3 बजे तक। बॉलीवुड नाइट शाम 7 बजे से नाना साहब पेशवा स्मारक प्रांगण, बिठूर में।

22 दिसंबर- दोपहर 12 से 2 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह 2 से शाम 4 बजे तक नाना साहब पेशवा स्मारक प्रांगण में।

Posted By: Inextlive