दुनियाभर के समुद्रतटों पर अजीबोगरीब चीजों के देखे जाने के किस्‍से शुमार होते रहते हैं. कई बार उन्‍हें वैज्ञानिक पहचान मिलती है तो कई बार वे एलियन जैसी अफवाहों में तब्‍दील होकर रह जाते हैं। लेकिन ताईवान में एक युवक वाई चेंग जिआन ने एक ऐसा समुद्री जीव खोज निकाला है जिसे देखकर आपका सर चकरा जाएगा।


समुद्र में पकड़ा एलियन टाइप जीवताईवान के वाई चेंग जिआन ने सामान्य रूप से मछली पकड़ते हुए एक ऐसा जीव पकड़ लिया जिसे देखकर आप सोचने लगेंगे कि यह कैसा अजीबो-गरीब समुद्री जीव है। वैज्ञानिकों की मानें तो यह एक सी वॉर्म है जो समुद्र की सतह पर सुस्त पड़ा रहता है। आइये देखें वीडियो। गुलाबी जीव से बनाता है शिकारवैज्ञानिकों का मानना है कि यह एक तरह का सी-वॉर्म या समुद्री सांप हो सकता है जो अपनी गुलाबी जीभ की मदद से छोटे समुद्री जीवों को अपना शिकार बनाता है। लेकिन इस जीव पर किसी भी तरह का वैज्ञानिक दावा नहीं हो सका है।

Hindi News from Bizarre News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra