बीजेपी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज से
-फर्टिलाइजर में आयोजित बीजेपी किसान मोर्चा राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे 3949 किसान पदाधिकारी
GORAKHPUR: फर्टिलाइजर में शनिवार को आयोजित बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अधिवेशन में शामिल होने वाले किसान पदाधिकारी भी आ चुके हैं। बीजेपी क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार दोपहर 2.30 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। तीन बजे अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद इन किसान पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। इसमें विभिन्न प्रांत से आए 3949 किसान पदाधिकारी शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शाम 7 बजे तक गोरखपुर पहुंचेंगे। अधिवेशन के दूसरे दिन समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को किसान सम्मान रैली को संबोध्ि1ात करेंगे। देशभर के आए भाजपा के किसान पदाधिकारीराष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के किसान मोर्चा पदाधिकारियों में महिलाओं की भी भागीदारी होगी। अधिवेशन में मोर्चा की 10 महिला पदाधिकारी भी रहेंगी। इनमें दो महिला पदाधिकारी जम्मू कश्मीर टीम में भी आई है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश की चार और हरियाणा और असम की तीन-तीन महिला पदाधिकारी हेंगी।
इन प्रदेश से आ रहे किसान पदाधिकारी अंडमान निकोबार - 20 आंध्र प्रदेश - 50 अरुणाचल प्रदेश - 119 असम - 130 बिहार - 290 चंडीगढ़ - 30छत्तीसगढ़ - 110
दिल्ली - 65 गोवा - 10 गुजरात - 150 हरियाणा - 100 हिमाचल प्रदेश - 90 जम्मू कश्मीर - 90 झारखंड- 110 कर्नाटक - 150 केरल - 90 लक्षदीप - 13 मध्य प्रदेश - 195 महाराष्ट्र - 120 मणिपुर - 70 मेघालय - 15 नागालैंड - 50 ओडिशा - 135 पुडूचेरी - 35 पंजाब- 110 राजस्थान - 150 सिक्किम - 10 तमिलनाडू- 115 तेलंगाना - 160 त्रिपुरा - 50 उत्तर प्रदेश - 660 उत्तराखंड - 90 पश्चिम बंगाल- 150 राष्ट्रीय सदस्य - 260 कुल - 3949 प्रदेश महामंत्री ने किया उद्घाटनशुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन व रैली स्थल फर्टिलाइजर मैदान में मीडिया सेंटर का उद्घाटन भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल व प्रदेश महामंत्री सह विधायक पंकज सिंह ने फीता काटकर किया। मौके पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ। धमर्ेंद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व प्रचार विभाग के प्रमुख डॉ। सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, रणविजय शाही, ऋषि त्रिपाठी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, महानगर मीडिया प्रभारी बृजेश मणि मिश्र, मुरली मनोहर चौरसिया, सर्वेश सिंह, अश्वनी दीक्षित, सौरभ श्रीवास्तव, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद थे।
सोशल मीडिया पर होगा लाइव शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल पर निर्मित मीडिया सेंटर फर्टिलाइजर मैदान में आईटी विभाग व सोशल मीडिया ग्रुप की बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व रैली के प्रचार विभाग के प्रमुख डॉ। सत्येंद्र सिन्हा व किसान मोर्चा के प्रचार विभाग के प्रमुख प्रकाश शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया विभाग किसानों के बीच सूचना पहुंचाने के प्रति प्रतिबद्ध है। क्षेत्रीय संयोजक मुरली मनोहर रैली एवं अधिवेशन में एक लाख से ज्यादा किसान व किसान पुत्रों को फेसबुक, ट्विटर इंस्टाग्राम व अन्य सोशल साइट के माध्यम से जोड़ेंगे