- प्रदेश अध्यक्ष डॉ। लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी की जीत पर जताया हर्ष

LUCKNOW: भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र और हरियाणा में पार्टी के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन पर खुशियां मनाई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ। लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी के ऐतिहासिक और शानदार प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शानदार नेतृत्व तथा अमित शाह के संागठनिक कौशल के कारण पार्टी दिन प्रतिदिन सफलताएं प्राप्त कर रही है।

डॉ। बाजपेयी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का विजय रथ लोकसभा चुनाव से शुरू होकर महाराष्ट्र और हरियाणा तक पहुंच गया है। हरियाणा और महाराष्ट्र का जनादेश कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों के कुशासन के विरूद्ध आया है। लोगों का विश्वास भाजपा और उसके नेतृत्व पर कायम ही नही है बल्कि बढ़ा है। डॉ। बाजपेयी ने कहा कि इन राज्यों के चुनाव परिणामों से साफ जाहिर होता है कि उपचुनाव और आम चुनाव में अन्तर होता है। इन राज्यों में विजय के बाद यह तय हो गया है कि देश में भ्रष्टाचार के विरूद्ध जनादेश जारी है। डा। बाजपेयी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को इस विजय की हार्दिक बधाई दी। पार्टी कार्यकर्ताओं और इन राज्यों की जनता को श्री बाजपेयी ने हृदय से धन्यवाद दिया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर मिठाई बांट कर हर्ष व्यक्त किया गया। हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, गोपाल टंडन, अनूप गुप्ता, विरेंद्र तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्र, विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, विक्रम सिंह, मनोहर सिंह, उपेन्द्र तिवारी और महेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Posted By: Inextlive