RANCHI: रांची कल्पना की आवाज बन रही है। उसे इंसाफ दिलाने के लिए महिला संगठनों ने अपनी आवाज बुलंद कर दी है। शनिवार को कई महिला संगठनों की महिलाएं कल्पना की खातिर न सिर्फ सड़क पर उतरीं, बल्कि अल्बर्ट एक्का चौक पर जमकर प्रदर्शन भी किया। कल्पना को इंसाफ दो, आरोपी को गिरफ्तार करो नारे के साथ मेन रोड घंटों गूंजता रहा। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में कल्पना के बेटे-बहू, पोते और बूढ़ी मां भी श्ामिल थीं।

अल्बर्ट एक्का चौक पर पैदल मार्च अौर प्रदर्शन

शनिवार की दोपहर नारी शक्ति सेना(गुलाबी गैंग) की अध्यक्ष रानी कुमारी ने कल्पना के आत्मदाह मामले की जांच में प्रशासन द्वारा लापरवाही बरते जाने के खिलाफ अपने समर्थकों के साथ पैदल मार्च और प्रदर्शन किया। गुलाबी गैंग की महिलाएं हाथों में कल्पना को न्याय दो, दोषियों को गिरफ्तार करो, नारी नहीं सहेगी अब अपमान, मत करो नारी का अपमान, पुलिस प्रशासन हाय-हाय आदि नारे लिखी तख्तियां लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद रानी कुमारी ने कहा कि ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म के चलते कल्पना ने आत्मदाह कर लिया। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन इस मामले को नजरअंदाज कर रहा है। पुलिस इस केस को दबाना चाहती है, क्योंकि उसके पास पहुंच और पैरवी नहीं है। गुलाबी गैंग कल्पना के साथ है और उसे जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक गुलाबी गैंग जोरदार आंदोलन जारी रखेगा। कार्यक्रम में सीमा देवी, अनिता देवी, संगीता देवी, बबीता देवी, राजकुमारी, सुनीता देवी समेत फ्0 से ब्0 महिलाओं ने भाग लिया। अल्बर्ट एक्का चौक पर शनिवार की दोपहर प्रदर्शन के दौरान आवाज बुलंद करने वालों की तादाद काफी बढ़ गई। धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों ने भी रांची पुलिस पर कई आरोप लगाया। ह्दयविदारक घटना के एक सप्ताह बाद भी गुनहगार के पुलिस गिरफ्त में नहीं आने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

Posted By: Inextlive