परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा पत्रकार स्व। अमरेश मिश्र की याद चलेगी यह बस

एआरटीओ दफ्तर शहर में लाने का निर्देश, मीडिया कप का किया शुभारंभ

PRATAPGARH :

प्रदेश में बसों का संचालन अब समयबद्ध तरीके से होगा। परिवहन निगम बसों का टाइमटेबल तैयार करने में जुटा है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) यासर शाह ने कहा कि कि शीघ्र ही इसे लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने बेल्हा को भी एसी बस देने की घोषणा की। एआरटीओ दफ्तर को शहर में लाने का भी वादा किया। परिवहन राज्य मंत्री यहां मीडिया कप का उद्घाटन कर रहे थे।

शाह गुरुवार को मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2015 का उद्घाटन के बाद कई घोषणा किए। उन्होंने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है, जो लोगों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करता है। अभी तक पत्रकारों को खबरों के पीछे ही भागते हुए देखा गया था। आज स्वतंत्र एवं नि¨श्चत रूप से पत्रकारों को एक दूसरे के साथ खेलते हुए देख कर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ। आदर्श सिंह ने की। उन्होंने कहा कि इन दिनों अखबार घटनाओं से भरा रहता है। पत्रकार प्रशासनिक व्यवस्था में सुधारों को भी अपनी लेखनी से बल दे। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन करके किया। पत्रकार स्व। अमरेश मिश्र एवं क्रिकेटर स्व। सत्या शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया। आयोजक जेके चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही कहा कि जब तक जनपद के पत्रकार चाहेंगे, इस तरह का आयोजन हर साल चलता रहेगा। परिवहन मंत्री ने इस पर कहा कि पत्रकार स्व। अमरेश मिश्र की याद में लखनऊ के लिए एसी वाल्वो बस व इलाहाबाद के लिए रात्रिकालीन बस सेवा की सौगात दी जाएगी। यह दोनों कार्य एक हफ्ते में हो जाएंगे। मीडिया कप के संयोजक एलएन त्रिपाठी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। आयोजन समिति के प्रभारी संतोष भगवन ने आभार व्यक्त किया। संचालन अनूप उपाध्याय ने किया। इस मौके पर केके मिश्र, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, जगत बहादुर सिंह, ¨चतामणि पांडेय, अश्वनी सिंह, दिनेश सिंह, आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive