- बासगांव, कौड़ीराम और खजनी में चली गोली

GORAKHPUR : निर्वाचन आयोग, प्रशासन और सुरक्षाबलों के तमाम प्रयास तीसरे चरण में नाकाफी साबित हुए। हिंसा और बवाल के बीच 65.42 फीसद मतदान हुआ। बेलीपार ब्लॉक के चेरिया गांव में मतदान के बाद शाम को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर गोली चला दी। गोली पिपरौली पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख स्व। लालबहादुर यादव के चाचा सुरेश यादव को लगी। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। स्व। लाल बहादुर यादव की पत्‍‌नी चुनाव मंजू देवी प्रधान पद की कैंडिडेट हैं। बांसगांव ब्लॉक के गुआर मतदान केंद्र पर बुजुर्ग महिला को निर्ममतापूर्वक ईट-पत्थर से कूच दिया गया। खजनी ब्लॉक के सैरो बूथ पर दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इसी दौरान किसी ने हवाई फायरिंग कर दी जिससे बूथ पर अफरातफरी मच गई। इसी ब्लॉक के छताई बूथ पर एक नाबालिग के वोट डालने को लेकर शुए हुए विवाद में पुलिस के सामने ही एक व्यक्ति की पिटाई हुई। कौड़ीराम ब्लॉक के बिस्टौली में मारपीट के बाद हवाई फायरिंग की गई। गगहा ब्लॉक के बासपार मतदान केंद्र पर दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में ही भिड़ गए। पिपरौली में उपद्रवियों ने मतपेटी में पानी डालने की कोशिश की। रोकने पर होमगार्ड पर हमला बोल दिया।

वृद्धा को ईट से कूचा, गंभीर

बांसगांव ब्लॉक के गुआर मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग से रोकने पर हंगामा मच गया।

गांव के एक पूर्व प्रधान ने मतदान केंद्र पर पहुंच कर फर्जी वोट डलवाने का प्रयास कर रहे थे जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इस पर पूर्व प्रधान के समर्थक हमलावर हो गए। गांव में पहुंच कर प्रधान पद की कैंडिडेट शशिकला के घर में घुसकर पुरुषों और महिलाओं को जमकर पीटा। उपद्रवियों ने शशिकला की 60 वर्षीय सास राजमनी को ईट-पत्थरों से बुरी तरह कूच डाला। उन्हें गम्भीर हालत में सीएचसी ले जाया गया जहां से डॉक्टर्स?ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बवाल के दौरान पूर्व प्रधान के समर्थकों ने जमकर लूटपाट की। प्रत्याशी के पति प्रमोद को भी पीटा गया। हंगामे और बवाल में तेजप्रताप(35), कमलावती (60), प्रिंकी (12), परमानंद (22), पार्वती (58), रामकिशोर (28), भज्जू (60), लालचंद (62), कुंजल (62) आदि घायल हो गए। इस मामले में तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।

Posted By: Inextlive