Meerut : लव फीलिंग लाइफ को कलरफुल बनाती है. हर पल आगे बढऩे की एनर्जी देती है. नया मुकाम बनाने का हौसला देती है. लेकिन वक्त के साथ मोहब्बत के मायने भी बदल गए. अब आशिक फना भी हो जाते हैैं और अंजाम मौत के रूप में सामने आता है. सोमवार को दो लव स्टोरीज का खूनी अंत सामने आया. बेहद भयावह. प्रेमिका की शादी तय होने पर प्रेमी ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद अकेले में जाकर मौत को गले लगा लिया. दूसरी ओर बहसूमा के जंगल में भी लव कपल के शव बरामद हुए. दोनों की कनपटी पर गोली मारी गई है. मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है...


Love story में life को मिली शिकस्तदो लव स्टोरीज का सोमवार खूनी अंत हो गया। कंकरखेड़ा में एक आशिक ने अपनी प्रेमिका को सरेराह गोली मार दी और फिर खुद को गोली मार कर जान दे दी। घायल प्रेमिका ने अस्तपाल में दम तोड़ दिया। उधर बहसूमा के जंगल में हस्तिनापुर एरिया से गायब प्रेमी और प्रेमिका की बॉडी मिल गई। जहां प्रेमी की गोद में प्रेमिका थी और प्रेमी के हाथ में तमंचा। मगर तमंचे में गोली फंसी हुई थी।आशिकी वन


फाजलपुर कंकरखेड़ा में एक्स आर्मी मैन मनवीर का परिवार रहता है। उनकी बेटी कृष्णा सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में एकाउंटेंट थी। जिसकी शादी आठ मई को तय हो चुकी थी। लेकिन कृष्णा से सिसौली थाना मुंडाली का रहने वाला भीष्म तोमर पुत्र राजपाल प्रेम करता था। भीष्म रोहटा रोड पर बिजली घर में संविदा कर्मी था। कृष्णा और भीष्म दोनों एक ही गोत्र के थे। इसलिए दोनों के परिवार एक दूसरे की शादी के लिए तैयार नहीं थे। कृष्णा की शादी तय कर दी गई थी। मार दी गोली

कृष्णा की शादी की तैयारियां चल रही थीं। सोमवार को कृष्णा रोहटा रोड पर रिक्शे में अपनी बहन के साथ कहीं जा रही थी। भीष्म आया और उसने रिक्शा रोककर कृष्णा से बात करना चाही। लेकिन बात नहीं बनी। अचानक भीष्म ने तमंचा निकाला और कृष्णा को सटाकर गोली मार दी। कृष्णा को उसकी बहन पास में ही मिलेट्री हॉस्पिटल लेकर पहुंची। उधर, भीष्म फाजलपुर के पास कैंट एरिया में निर्माणाधीन आर्मी क्वार्टर की छत पर गया और खुद को गोली मारकर जान दे दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग उसके पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।द एंडभीष्म ने खुद को गोली मारकर जान दे दी और उधर कृष्णा ने भी ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को भीष्म के पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों एक ही गोत्र के थे, इसलिए परिवार वाले इस रिश्ते से नाखुश थे। कृष्णा की शादी किसी दूसरे लड़के से तय कर दी गई थी। यह बात भीष्म को नागवार गुजरी थी।आशिकी टू

हस्तिनापुर में शकुंतला कॉलोनी का राजन पुत्र राजू का परिवार रहता है। राजन मवाना कॉलेज में बीए का छात्र था। इसी कॉलोनी में तानिया नाम की युवती का परिवार भी रहता है। तानिया भी मवाना कॉलेज से बीए कर रही थी। राजन (20) और तानिया (22) के बीच प्रेम था। दोनों के बारे में परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने विरोध किया। एक दूसरे को अलग रहने की चेतावनी दी गई। जब परिवार का बंधन बढ़ा तो दोनों चार दिन पहले घर से गायब हो गए। स्टोरी का दी एंडदोनों के गायब होने के बाद इनके परिवार वालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। सोमवार को बहसूमा थाना एरिया के जंगल में कुछ लोगों को बदबू आई तो वे उस तरफ पहुंचे। जहां एक लड़के की गोद में लड़की थी। लड़के के हाथ में तमंचा था। दोनों की कनपटी पर गोली लगी हुई थी। बॉडी में बदबू भी हो चुकी थी। मानो कई दिन पहले दोनों की मौत हो चुकी थी। तमंचे में फंसी हुई गोली वारदात को पुलिस ने जब बॉडी के आसपास देखा तो लड़की की मार्कशीट थी, जिसमें उसका नाम मालूम हुआ। आसपास के लोगों ने जब बॉडी देखी तो इनकी शिनाख्त भी हो गई थी। यह हस्तिनापुर का प्रेमी युगल था।कई सवाल हैं- पुलिस के अनुसार लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारी है। अगर ऐसा है तो तमंचे में गोली फंसी हुई कैसे मिली?
- जब दोनों चार दिन से गायब थे तो परिवार वालों ने थाने में किसी के बारे में जानकारी क्यों नहीं दी?- बॉडी ऐसी स्थिति में थी कि कोई आशिक अपनी प्रेमिका को ऐसे गोली मारने की हिमाकत नहीं कर सकता?- अपनी ही गोद में प्रेमिका को गोली मारेगा और फिर खुद को मार लेगा ये बात हजम नहीं हो रही। पुलिस इस केस को खंगालना नहीं चाहती।

Posted By: Inextlive