-5 जनवरी से शुरू होंगे अधिकांश कॉलेज में प्रैक्टिकल

-नए साल के साथ स्टार्ट हुआ बोर्ड प्रैक्टिकल

-26 दिसंबर से शुरू होने थे प्रैक्टिकल, छुट्टी के कारण एक सप्ताह डिले आई डेट

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र : नए साल के आगाज के साथ इंटरमीडिएट का बोर्ड प्रैक्टिकल भी स्टार्ट हो गया। 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बोर्ड प्रैक्टिकल अधिकांश कॉलेज में 5 जनवरी के आसपास से शुरू हो रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस साल दो फेज में बोर्ड प्रैक्टिकल कराने का फैसला लिया था। फ‌र्स्ट फेज में 26 दिसंबर से 9 जनवरी के बीच प्रैक्टिकल होने थे जबकि सेकेंड फेज 10 जनवरी से 24 जनवरी के बीच। मगर ठंड के कारण स्कूल, कॉलेज में छुट्टी होने से प्रैक्टिकल प्लानिंग के मुताबिक शुरू नहीं हो सके। इससे न सिर्फ फ‌र्स्ट फेज का प्रैक्टिकल लेट हो रहा है बल्कि सेकेंड फेज भी लेट होना लगभग तय है।

6 दिन में कैसे पूरे होंगे प्रैक्टिकल

माध्यमिक शिक्षा परिषद के आदेश के मुताबिक गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, फैजाबाद, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अंबेडकरनगर और अमेठी में 26 दिसंबर से 9 जनवरी के बीच इंटर क्लास के सभी सब्जेक्ट का बोर्ड प्रैक्टिकल होना था। मगर अचानक पड़ी ठंड के कारण पहले सीएम अखिलेश यादव और फिर डीएम रंजन कुमार के आदेश के कारण स्कूल बंद हो गए। इससे प्रैक्टिकल 26 दिसंबर से शुरू नहीं हो सके। मगर प्रैक्टिकल डिले होता देख जिला विद्यालय निरीक्षक ने जल्द सभी स्कूल, कॉलेज को प्रैक्टिकल कराने का निर्देश दिया है। सोर्स के मुताबिक 5 जनवरी से लगभग सभी स्कूल, कॉलेज में प्रैक्टिकल शुरू हो जाएंगे। ऐसी कंडीशन में 9 जनवरी तक प्रैक्टिकल खत्म होने की उम्मीद नहीं है, मगर 12 जनवरी तक खत्म हो जाएंगे। मतलब अधिकांश स्कूल, कॉलेज की प्रैक्टिकल डेट सेम रखी गई है।

सभी स्कूल, कॉलेज में बोर्ड प्रैक्टिकल की डेट आ चुकी है। 9 जनवरी तक सभी स्कूल, कॉलेज में प्रैक्टिकल पूरे हो जाएंगे। एग्जामनर्स की लिस्ट भी फाइनल हो चुकी है। ठंड के कारण स्कूल बंद होने से प्रैक्टिकल लेट जरूर शुरू हुए हैं।

एएन मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक

Posted By: Inextlive