महाराष्ट्र के उत्तन तट के पास अरब सागर में एक नाव डूब गर्इ है। इसमें एक मछुआरा अभी भी लापता है जबकि छह मछुआरे तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। लापता मछुआरे की तलाश जारी है।

ठाणे (महाराष्ट्र) (पीटीआई)। उत्तन पुलिस के मुताबिक उत्तन तट के पास अरब सागर में कल रात को साढ़े नौ बजे के करीब एक नाव पलट गई। हादसे का शिकार हुई इस छोटी नाव (पारगमन नाव) पर सात लोग सवार थे। ये सभी लोग गहरे समुद्र के बीच में खड़ी एक बड़ी नाव पर सवार होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान अचानक से समुद्र में लहरे उठने लगीं।

गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही

काफी ऊंची लहरें उठने के कारण ठाणे के भायंदर क्षेत्र में उत्तन तट के पास नाव पलट गई। इसमें सवार सभी मछुआरे डूबने लगे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक चार मछुआरे कल देर रात ही तैरकर सुरक्षित तट पर पहुंच गए थे।  वहीं दो मछुआरे आज सुबह उत्तन तट पर पहुंचे, जबकि एक मछुआरा अभी भी लापता है। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।

बिना रोक-टोक गंगा में चल रही अवैध बोट

सर्प दंश और नाव पलटना भी प्राकृतिक आपदा

 

Posted By: Shweta Mishra