बॉलीवुड स्‍टार्स और उनकी वाइफ हमेशा सुर्खियों मे रहती हैं। ज्‍यादातर बॉलीवुड स्‍टार्स की पत्नियों का बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई नाता नही है। उन्‍होंने अपनी पहचान खुद के कामों से बनाई है। हम आप को आज बॉलीवुड एक्‍टर्स की पत्नियों से मिलवा रहे हैं जिन्‍हेनो अपने पैरों पर खड़े होकर अपना नाम कमाया है।


सरिता बिर्जेबॉलीवुड एक्टर आर.माधवन की पत्नी सरिता बिर्जे भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। सरिता से माधवन की मुलाकात 1991 में महाराष्ट्र में हुई। वो एक एयरहोस्टेस थीं। वह माधवन की स्टूडेंट भी रही हैं। 1999 में माधवन ने सरिता से शादी कर ली।मलाइका पारेखजायद खान ने अपनी स्कूल गर्लफ्रेंड मलाइका पारेख से शादी की थी। जायद बॉलीवुड अभिनेता संजय खान के बेटे हैं। मलाइका का फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक रिश्ता नहीं था। उनके पिता हीरा व्यापारी हैं। मलाइका का अपना भी ज्वैलरी बिजनेस है। मलाइका को भी लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद है। ताहिरा कश्यप


आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा की बात करें तो उन्हें कम ही लोग जानते हैं। ताहिरा ने पंजाब यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री ली है। वह राइटर और लैक्चरर रही हैं। Big 92.7 रेडियो स्टेशन में उन्होने प्रोग्रामिंग हेड के तौर पर काम किया है।मारिया गोरेटीको

बॉलीवुड मे फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस से सर्किट के रूप मे अपनी पहचान बनाने वाले अरशद वारसी को तो आप जानते होंगे पर उनकी पत्नी मारिया को नहीं। मारिया को लाइम लाइट मे रहने का शौक नही हैं। वह बहुत कम ही अरशद के साथ अवार्ड फंक्शन मे दिखाई देती हैं। मारिया पेशे से एक वीजे रह चुकी हैं। उन्होंने एक कुकरी बुक भी लिखी है। सीमा खानसोहेल खान को तो आप जानते होंगे पर क्या आप उनकी वाइफ सीमा खान के बारे मे जानते हैं। सोहेल ने सीमा सचदेव से शादी की है। उनके दो बेटे निर्वाण और योहान हैं। सोहेल खान की पत्नी बहुत कम ही फंक्शन में नजर आती हैं। सीमा पेशे से फेमस फैशन डिजाइनर हैं।माना शेट्टीसुनील शेट्टी को तो आप जानते ही होंगे पर क्या आप उनकी पत्नी माना को जानते हैं। सुनील ने माना से एक लंबे अफेयर के बाद लव मैरिज की थी। माना एक फैशन और इंटीरियर डिजाइनर हैं। वे सोशल वर्क में भी एक्टिव हैं। वह अपना होटल कारोबार भी चलाती हैं। शोभा कपूर

जितेन्द्र कपूर की वाइफ शोभा कपूर को शायद आप नही जानते होंगे। शादी के समय शोभा ब्रिटिश एयरवेज में एयर होस्टेस के तौर पर नौकरी करती थीं। शादी के बाद शोभा ने जॉब छोड़ कर परिवार की जिम्मेदारी संभाल ली। शोभा बालाजी मोशन पिक्चर्स की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra