बॉलीवुड में उम्र के साथ अभिनेत्रियों का कद घटता और बड़ता है। हम आप को आज बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों से मिलवाने जा रहे हैं जिनकी उम्र 30 साल या उससे कम है। बॉलीवुड में बहुत कम ऐसी अभिनेत्रियां है जो उम्र अधिक होने के बाद भी खुद पर उम्र को हावी नहीं होने देती हैं। उनकी खूबसूरती लोगों के दिलों पर कहर बन कर टूटती है।


अनुष्का शर्मा का की उम्र 28 वर्ष है। इतनी कम उम्र में ही अनुष्का ने अपना नाम देश के कोने-कोने में फैला दिया है। फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनुष्का का नाम बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में लिया जाता है। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौट की उम्र 30 साल है। कंगना ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म गैंगस्टर से शुरुआत की थी। क्वीन और फैशन जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया। यामी गौतम की उम्र 28 साल की है। यामी ने अपने करियर की शुरुआत टेलिविजन से की थी। फिल्म विक्की डोनर से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआती की थी। फिल्म काबिल में वो ऋतिक रौशन के साथ नजर आईं।


इलियाना डिक्रूज की उम्र 29 साल की है। इलियाना ने शाहिद कपूर के साथ फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। अक्षय कुमार के साथ रुस्तम में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

सोनाक्षी सिन्हा 29 साल की है। बॉलीवुड के दबंग सल्लू द सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म अकीरा में सोनाक्षी ने अपने एक्शन से लोगों की बोलती बंद कर दी थी।Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra