बॉलीवुड में कई सुपर डुपर हिट जोडि़यां हैं। जो आज भी पर्दे पर आग लगा देती हैं पर बॉलीवुड में कुछ ऐसी जोडि़यां भी हैं जो अपनी डेब्‍यू फिल्‍म के अलावा फिर कभी एक साथ नजर नहीं आये। फिर चाहे शाहिद कपूर हों या अर्जुन रामपाल। हम आप को आज बॉलीवुड की दस ऐसी जोडि़यों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्‍होंने अपनी पहली फिल्‍म में तो साथ काम किया पर फिर कभी एक साथ नजर नहीं आये।


दिया मिर्जा-आर माधवनफिल्म रहना है तेरे दिल में दिया मिर्जा और आर माधवन पहली बार रोमांटिक कपल की भूमिका में नजर आये थे। फिल्म के गाने अभी भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुये हैं। दोनो को दर्शक एक बार फिर साथ में देखना चाहते हैं। उदय चोपड़ा-शमिता शेट्टीउदय चोपड़ा और शमिता शेट्टी ने बॉलीवुड ब्लाकबास्टर फिल्म मोहब्बतें से डेब्यू किया था। फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दोनो कपल के किरदार में नजर आये थे। इस फिल्म के बाद दोनो कभी नजर नहीं आये। रनबीर कपूर-सोनम कपूर2007 में रिलीज हुई फिल्म सांवरिया में रनबीर और सोनम नजर आये थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। इसके बाद रनबीर और सोनम फिर किसी फिल्म में एक साथ नजर नहीं आये।


शहदाब खान-रानी मुखर्जीरानी मुखर्जी की फिल्म राजा की आयेगी बरात तो आप को याद होगी ही। जिसमें रानी ने एक्टर शहदाब खान की पत्नी की भूमिका निभाई थी। 1997 में फिल्म रिलीज होने के बाद दोनो फिर कभी एक साथ नजर नहीं आये। कीर्ति रेड्डी-अर्जुन रामपाल

साल 2001 में कीर्ति रेड्डी और अर्जुन राम पाल की फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत रिलीज हुई थी। दोनो फिल्म में कपल की भूमिका में नजर आये थे। इसके बाद फिर कभी दोनो किसी फिल्म में नजर नहीं आये।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra