बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर राजकपूर की पत्नी कृष्णा राजकपूर का आज सुबह 5:30 बजे निधन हो गया। जानें क्या थी वजह...

कानपुर। बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर राजकपूर की पत्नी और ऋषि, रणधीर, राजीव की मां कृ्ष्णा राजकपकूर का कार्डिएक अरेस्ट की वजह से सोमवार सुबह निधन हो गया। कृष्णा राजकपूर का निधन 87 साल की उम्र में हुआ। कृष्णा ते निधन की जानकारी रणधीर कपूर ने पीटीआई को दी। रणधीर कपूर ने पीटीआई से अपनी मां के निधन के बार में बताते हुए कहा, 'मेरी मां सुबह 5 बजे कार्डिएक अरेस्ट की वजह से चल बसीं... वो बूढी़ हो गईं थी ये एक अलग वजह है। हम उनके जाने से बहुत दुखी और निराश हैं।' मालूम हो कि बॉलीवुड की पहली महिला सुपर स्टार श्रीदेवी की मौत की वजह भी कार्डिएक अरेस्ट ही थी।

यहां होगा अंतिम संस्कार
बॉलीवुड के शोमैन राजकपूर और उनकी पत्नी कृष्णा राजकपूर ने 1946 में शादी रचाई थी। दोनों के पांच बच्चे हुए जिनमें तीन बेटा और दो बेटियां हैं। उनके तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु और रीमा हैं। फिलहाल रणधीर ने बताया की कृष्णा का अंतिम संस्कार मुंबई के चेंबूर क्रिमेटोरियम में होगा। कृष्णा के निधन के बाद कपूर परिवार की एक पीढी़ खत्म हो गई। कपूर फैमिली के लिए ये दुख संभालना भले ही काफी कठिन हो पर उनके साथ इस वक्त पूरा बॉलीवुड खडा़ है।

इन बॉलीवुड हस्तियों ने जताया दुख

बॉलीवुड में राजकपूर की पत्नी और करीना, करिश्मा, रणबीर की दादी के निधन की वजह से शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड के दिग्गज उनके निधन पर अपने ही तरीके से शोक जता रहे हैं। यहां देखें कौन-कौन फिल्मी सितारा इस दुख कीू घडी़ में कपूर परिवार के साथ खडा़ है।

अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा, 'ये खबर पढ़ कर बहुत दुख हुआ। मैं आज तक जितनी भी महिलाओं से मिला उन सबमें वो एक अच्छी महिला थीं। मैं इस दुख की घडी़ में कपूर परिवार के साथ हूं।'

रणबीर की बहन रिदिमा ने कहा, 'आई लव यू-आई विल आलवेज लव यू-आरआईपी दादी।'

रवीना टंडन बोलीं, 'मैं इस दुख की घडी़ में कपूर परिवार के साथ हूं। उनके जाने से एक जमाना चल बसा। रेस्ट इन पीस।'

फरहान बोले, 'इस सुबह ये दुखद खबर सुनने को मिली... हमारी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत महिला आज हमेशा के लिए चली गईं। मैं पूरे दिल से परिवार के साथ हूं... भगवान कृष्णा आंटी की आत्मा को शांती दे।'


नेहा ने गोद भराई में पति अंगद के कान में फुसफुसा कर कही ये बात, देखें इनके बेबी शॉवर की ये तस्वीरें

'सेक्रेड गेम्स' के हिट होने के बाद सैफ अली खान, राधिका आप्टे और नवाजुद्दीन ने बढा़ई अपनी फीस

Posted By: Vandana Sharma