90 के दशक में कई बेहतरीन सिंगर हुये पर अलीशा चिनाय का मेड इन इंडिया जबान पर आते हैं लोग खुद-ब-खुद थिरकने लगते है। अलीशा ने कई बेहतरीन गाने गाये फिर वो क्रशि 3 का दिल तू ही बता हो या अजब प्रेम की गजब कहानी का तेरा होने लगा हूं। अलीशा नब्‍बे के दशक की पॉप संसेशन थी। हम आप को आज ऐसे ही टॉप टेन सिंगर्स से मिलवाने जा रहे हैं जिनके गाने आज भी लोगों के दिलों में आग लगा देते हैं।

1- उदित नरायण
90 के दशक में उदित नरायण के लव सॉन्ग काफी फेमस थे। 1998 में बनी कयामत से कयामत तक में ऐ मेरे हम सफर और पापा कहते हैं गाना गा कर रातों रात वो संगीत जगत की सनसनी बन गये। बॉलीवुड में उदित ने हजारों गाने गाये। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में तीन नेशनल अवार्ड और पांच फिल्म फेयर अवार्ड जीते। पहला नशा, जादू तेरी नजर, तू चीज बड़ी है मस्त मस्तए मेहंदी लगा के रखना, कुछ कुछ होता है जैसे सुपरहिट गाने उन्होंने गाये। 2016 में प्रियंका चोपड़ा की जय गंगाजल में उन्होंने जोगनियां सॉन्ग गाया था।

3- कुमार शानू
90 के दशक में कुमार शानू का नाम इंडिया के बेस्ट प्लेबैक सिंगर के रूप में जाना जाता था। 1993 में कुमार शानू का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ क्योंकि उन्होंने एक दिन में 28 गाने गाये थे। अब तेरे बिन जी लेंगे हम, ये काली काली आंखें, एक लड़की को देखा तो, तुझे देखा तो ये जाना सनम उनके सुपरहिट गाने रहे। उन्होंने 2015 में बनी फिल्म द लगा के हईसा के एक गाने में अपनी आवाज दी।

5- शान
1999 में रिलीज हुई फिल्म प्यार में कभी कभी के गाने मुसू मुसू हासी देओ मलाई लाई और वो पहली बार जब हम मिले गाया। शान पॉप, पैट्रियाटिक, जैज, गजल, हिपहॉप और रॉक म्यूजिक गाते हैं। उन्होंने फना में चांद सिफारिश और सांवरिया में जब से तोरे नैना गाकर दो फिल्म फेयर अवार्ड जीते। रूप तेरा मस्ताना, तन्हा दिल, चार कदम उनके सुपरहिट गाने हैं।

7- बाबुल सुप्रियो
बाबुल सुप्रियो ने 70 से अधिक फिल्मों में गाने गाये। उन्होंने बंगाली और उडि़या में भी प्लेबैक सिंगिंग की है। ओ पिया ओ पिया, ढाई अक्षर प्रेम के, चोरी चोरी चुपके चुपके, हमारी शादी में उनके सुपरहिट गाने हैं।

9- अलीशा चिनॉय
90 के दशक में इंडियन पॉप संसेशन अलीशा जिन्होंने अनु मलिक के साथ गाने गा कर लोगों के दिलो में आग लगा दी थी। 2005 में बनी फिल्म बंटी और बबली में कजरारे कजरारे गाने के लिये बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्म फेयर अवार्ड मिला। मेड इन इंडिया, रुक रुक रुक, सेक्सी सेक्सी और तेरे इश्क में नांचेगे सुपरहिट हुये।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra