हाल ही में भारतीय सेना द्वारा किए सर्जिकल स्‍ट्राइक के बारे में बॉलीवुड सेलेब्‍स अलग-अलग बयान दे रहे हैं। कोई इंडियन आर्मी की तारीफ कर रहा है तो जवानों की शहादत का मजाक बना रहा है। वह भी तब जब बॉलीवुड का इंडियन आर्मी से गहरा नाता है। यहां पर सिर्फ आर्मी पर फिल्‍में ही नहीं बनती बल्‍कि कई एक्‍टर व फिल्‍ममेकर ऐसे हैं जो कभी इंडियन आर्मी में रहे हैं। आइए जानें इन सेलेब्‍स के बारे में...


अच्युत पोटदार:
अच्युत पोटदार भी इंडियन आर्मी का हिस्सा रहे हैं। इन्होंने प्रोफेसर अच्युत पोटदार ने 44 साल की उम्र में बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की। इसके बाद इन्होंने बाद में इंडियन आर्मी ज्वॉइन कर ली। आर्मी में वह कैप्टन की रैंक तक गए।1967 में रिटायर होकर करीब 25 साल तक इंडियन ऑयल में नौकरी की। इन्होंने यहां पर तेजाब फिल्म, लगे रहो मुन्ना भाई और थ्री इंडियन जैसे फिल्में की हैं।

आनंद बख्शी:
गीतकार आनंद बख्शी को कौन नहीं जानता है। वह भी मनोरंजन की दुनिया के मशहूर चेहरों में हैं। आर्मी की नौकरी के दौरान भी इन्होंने कई फिल्मों गाने लिखे हैं। आर्मी की नौकरी के साथ इन्होंने नेवी में भी विशेष भूमिका निभाई है। हालांकि बाद में इन्होंने फिल्मों में लिरिक्स राइटर के रूप में काम शुरू कर दिया। इन्होंने करीब 3500 से अधिक गाने लिखे हैं।

मदन मोहन:
संगीत कार मदन मोहन ने भी आर्मी में लेफ्टिनेंट की रैंक पर रहकर सिर्फ दो ही साल देश की सेवा की। द्वितीय विश्व के बाद इन्होंने आर्मी छोड़ी दी। मदन मोहन बॉलीवुड की अनपढ़, वो कौन थी, मेरे साया, हकीकत, हीर रांझा, दस्तक, मौसम जैसे फिल्मों में अपने गाने दिए हैं। (सबसे बाएं)

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra