-कोतवाली में सरेआम बमबाजी से मचा हड़कंप

-बम से युवक के हाथ का पंजा उड़ा, चेहरा भी जख्मी

-पुलिस ने कहा खुद ही बम लेकर पहुंचा था युवक

ALLAHABAD : इलाहाबाद इंटर कालेज के सामने ट्यूजडे को बमबाजी से हड़कंप मच गया। अचानक बीच सड़क पर बम चलने से सड़क पर खून ही खून फैल गया। लोगों ने देखा कि खून से लथपथ एक युवक भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस उसे तत्काल स्वरूपरानी हॉस्पिटल ले गई। जख्मी युवक का कहना था कि उस पर बम से हमला हुआ है जबकि पुलिस का दावा है कि उसने हाथ में बम ले रखा था जो ब्लास्ट हो गया।

बी काम का छात्र बताया

अमित यादव बादशाही मंडी एरिया के रहने वाले हैं। उनके दो बेटों में सुमित बड़ा है। सुमित ने बताया कि वह नैनी एरिया में स्थित नंद किशोर डिग्री कालेज से बीकाम की पढ़ाई कर रहा है। ट्यूजडे को उसके फ्रेंड आकाश ने उससे मदद मांगी थी। सुमित ने बताया कि आकाश की सिस्टर को कुछ लड़के परेशान कर रहे थे। जो लड़के उसे परेशान कर रहे थे वह कुछ बदमाश टाइप के हैं। वह अपने साथी के साथ बातचीत के लिए निकला था।

अचानक चला था बम

इलाहाबाद इंटर कालेज के पास ही मेन रोड पर दोपहर में कुछ लड़के भाग रहे थे। इसी बीच बम चला। बम ब्लास्ट होने से सुमित के हाथ का पंजा उड़ गया। उसका चेहरा भी जख्मी हो गया। कान और गाल पर भी बारूद लगने से ब्लड निकलने लगा। सुमित ने चोट लगने के बावजूद वहां से भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे संभाला और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हॉस्पिटल में सुमित ने मीडिया को बताया कि उस पर सुल्तान और रिजवान ने बम से हमला किया है। वह इसलिए क्योंकि दोनों उसकी दोस्त की बहन के साथ छेड़खानी करते हैं और सुमित ने उसका विरोध जताया था।

एसपी सिटी ने दी सफाई

इस घटना की जांच के लिए मौके पर पुलिस पहुंची। कुछ देर बाद एसपी सिटी राजेश यादव स्वरूपरानी हॉस्पिटल पहुंच गए। उन्होंने पूछताछ के बाद मीडिया को बताया कि सुमित बदमाश लड़का है। उसके हाथ में बम था। उसने बम से हमला किया था। जिसके बाद एक बम उसके हाथ में ही ब्लास्ट हो गया। जिससे सुमित दाहिने हाथ का पंजा उड़ गया। पुलिस ने बताया कि सुमित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ख्म् जनवरी को भी यही हुआ था

ख्म् जनवरी को कोतवाली एरिया में सुबह सुबह अचानक बमबाजी से हड़कंप मच गया। कुछ देर में पता चला कि बम ब्लास्ट होने से अतरसुइया का रहने वाला रहमान जख्मी हो गया। उसका पैर जख्मी हुआ था। पुलिस ने उसे हास्पिटल पहुंचाया। जांच में पता चला कि रहमान बैग में बम लेकर उछाल रहा था। इस दौरान अचानक एक बम वहीं गिर गया और ब्लास्ट हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रहमान को जेल भेज दिया था। उसके पास से दो देशी बम और बरामद हुए थे।

Posted By: Inextlive