GORAKHPUR : मौसम के बदले मिजाज के चलते कई सालों बाद सरस्वती पूजा ठिठुरती ठंड में करनी पड़ेगी. हर साल पारा जहां जनवरी खत्म होने के साथ चढऩे लगता था वहीं इस बार वह रुक-रुक कर गिर रहा है. दिसंबर में ठंड का इंतजार कर रहे गोरखपुराइट्स को लगा था कि जैकेट और स्वेटर आलमारी से निकल पाएगी या नहीं. मगर जनवरी ने उनकी इस ख्वाहिश को पूरा कर दिया तो फरवरी अब दिसंबर की कमी को दूर कर रही है. संडे को मैक्सिमम टेंप्रेचर 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो मिनिमम टेंप्रेचर 8.4 डिग्री सेल्सियस. जबकि लास्ट इयर फरवरी में एवरेज मैक्सिमम टेंप्रेचर 24.8 डिग्री सेल्सियस था तो मिनिमम 11.6 डिग्री सेल्सियस.


अभी और सताएगी ठंडवेदर एक्सपर्ट पीके पांडेय ने बताया कि ठंड अभी और सताएगी। फरवरी मंथ की स्टार्टिंग हो चुकी है, मगर टेंप्रेचर एवरेज से कम चल रहा है। मैक्सिमम टेंप्रेचर जहां सामान्य से 2 डिग्री कम रहा वहीं मिनिमम टेंप्रेचर भी एक डिग्री कम रहा। उन्होंने बताया कि एक दो दिन में धूप निकलने के आसार है। मगर ठंड और गलन कम नहीं होगी। जबकि पिछले सालों में फरवरी स्टार्ट हो के साथ ही ठंड खत्म होने लगती थी। सरस्वती पूजा में अक्सर टेंप्रेचर नार्मल रहता था। मगर इस बार कई साल बाद पूजा के दिन भी ठंड पड़ेगी। अधिक ठंड और गलन के चलते ही मंडे को डीएम ने इंटर तक के स्कूल बंद कर दिए है। सैटर्डे को भी ठंड से स्कूल बंद थे। दो फरवरी को रहा कुछ ऐसा मौसमइयर       - मैक्सिमम  - मिनिमम2014     - 16.6       - 8.4


2013     - 23.3       - 9.3

2012     - 21.8       - 8.6अब तक जनवरी में रहा है ये एवरेज टेंप्रेचरइयर      - मैक्सिमम  - मिनिमम2014    - 18.2      - 9.62013    - 18.0      - 6.12012    - 20.4      - 8.82011    - 19.0      - 7.12010    - 16.8      - 8.22009    - 21.5      - 9.62008    - 22.0      - 8.2

अब तक फरवरी में रहा है ये एवरेज टेंप्रेचरइयर      - मैक्सिमम - मिनिमम2013    - 24.8      - 11.62012    - 25.0      - 10.6

Posted By: Inextlive