- बगैर कार्यकर्ता को सम्मान दिए नहीं मिलेगी मजबूती : किशोर

RANIKHET: पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय ने फिर दोहराया है कि बगैर कार्यकर्ता को सम्मान दिए पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती। जाहिर है कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि कार्यकर्ताओं को सम्मान जरूर मिलेगा। यह भी कहा कि कल्याणकारी योजनाएं हरेक व्यक्ति तक न पहुंची तो अधिकारी भी दोषी माने जाएंगे।

सम्मेलन में झलक पड़ी व्यथा

आजकल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कुमाऊं दौरे पर हैं। जहां रविवार को उन्होंने रानीखेत के बहुद्देशीय भवन सभागार में कांग्रेस के संवाद में भाग लिया। पीसीसी अध्यक्ष ने रानीखेत, सल्ट व द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं से सीधी बात की तो चुनाव अवधि में बूथ वर्करों के इस्तेमाल व सत्ता में आते ही उन्हें भूलने का दर्द ही फूट पड़ा। इस दौरान प्रमुख रचना रावत ने आमराय से मजबूत पकड़ वाले को संगठन का पदाधिकारी चुने जाने की बात कही। किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह देव ने म्भ् योजनाएं गिनाईं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा। इस मौके पर विधायक द्वाराहाट मदन बिष्ट व सीएम के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत बोले, कार्यकर्ता सरकार से खुल कर हक मांगें। इस दौरान प्रदेश महासचिव करन माहरा, अजय बबली, दीपक पंत खजान पांडे, जिला प्रभारी मोहन पाठक व जिलाध्यक्ष महेश आर्या आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive