-अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर अस्सी घाट पर कथक संध्या का हुआ आयोजन

VARANASI

अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बुधवार को अस्सी घाट पर 'बड़ी सी आशा' कथक संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान कलाकारों ने बालिकाओं व किशोरियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकार और सशक्तीकरण पर आधारित नृत्य व संगीत की प्रस्तुति दी। बनारस की सदज़ म्यूजिकल अकादमी के कलाकारों ने कथक के माध्यम से बालिकाओं को कामयाब होने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज का समवेत विकास करना है तो बेटियों में प्रगति की उम्मीद पैदा करनी होगी।

क्षमता बढ़ाएं बालिकाएं व किशोरियां

मानवाधिकार और महिला मुद्दों पर काम करने वाली स्वयंसेवी संस्था ब्रेकथ्रू और महिला स्वरोजगार समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया। ब्रेकथ्रू की स्टेट हेड कृति प्रकाश ने कहा कि बालिकाओं व किशोरियों को अपनी क्षमता बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। खासकर बालिकाओं को उच्च शिक्षित करने पर विशेष ध्यान देना होगा। जिससे वे कामयाबी की इबारत लिख्ा सकें।

नृत्य व संगीत जीवन का अहम हिस्सा

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सुनील ने कहा कि नृत्य और संगीत जीवन का अहम हिस्सा है। इसलिए बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य व सशक्तीकरण के लिए हमने इस माध्यम को चुना। महिला स्वरोजगार समिति की रेखा चौहान ने कहा कि बालिकाओं के सपने को मनचाही उड़ान देनी होगी, तभी सशक्तीकरण अभियान सफल होगा। इस अवसर पर ब्रेकथ्रू की ओर से सुनील, विनीत, मो। नदीम सिद्दीकी, सलाहुद्दीन, सुप्रिया, अनिका, महिका, अर्जुन आदि उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive