छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : भाभी से अवैध संबंध में बाधक बनने पर राजेश कुमार दास ने बड़े भाई बिनोद कुमार दास(28 साल) की हत्या कर दी थी। मृतक के छोटे भाई ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घटना को अंजाम दिया था। हत्याकांड का मास्टर माइंड मृतक का छोटा भाई राजेश करीब 25 साल का है। आरोपी राजेश की गलत संगति और हवस की लालसा ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। साकची थाना क्षेत्र के हाथी घोड़ा मंदिर के पास वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके पहले राजेश ने हत्या के लिए पूरी प्लानिंग की थी। बुधवार को एसएसपी एवी होमकर, सिटी एसपी चंदन झा और सिटी डीएसपी अनिमेष नैथानी ने मामले का खुलासा किया। बुधवार को सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

क्या था मामला ?

स्वर्ण रेखा नदी के किनारे मिली थी डेड बॉडी

7 अप्रैल को साकची थाना क्षेत्र के हाथी-घोड़ा मंदिर के पास एक डेड बॉडी की सूचना पुलिस को मिली। जानकारी के बाद साकची थाना प्रभारी लाव लश्कर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शिनाख्त करने पर पाया गया कि पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। शव के पास से पुलिस को पहचान पत्र मिला। जिसके आधार पर शव की पहचान सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के होमपाइप एरिया, डब्बा लाइन निवासी बिनोद कुमार दास के रूप में की गई। इसके बाद मृतक के भाई प्रमोद दास के बयान पर साकची थाने में एफआइआर दर्ज किया गया।

राजेश ने लिखी थी मर्डर की स्क्रिप्ट

मृतक का छोटा भाई राजेश कुमार दास ने मर्डर की स्क्रिप्ट लिखी थी। योजनबद्ध तरीके से खाने-पीने(शराब)का प्लान बनाया गया। राजेश ने दो अन्य साथियों के साथ अपने बड़े भाई बिनोद को स्वर्ण रेखा नदी के किनारे ले गया। जहां उसे जमकर शराब पिलाई गई। पूरी तरह से नशे की गिरफ्त में आने के बाद पत्थर के कूचकर बिनोद की हत्या कर दी गई।

विशेष टीम के प्रयास से मिली सफलता

घटना के बाद सिटी डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जानकारी इकट्ठा की। इसके बाद मुख्य आरोपी राजेश कुमार दास और उसके दो दोस्त नीतेश कुमार सोनकर व प्रमोद कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया। तीनो अभियुक्तों को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। टीम में सिटी डीएसपी अनिमेष नैथानी, साकची थाना प्रभारी गोपाल सिंह, एसआई रमेश चौधरी सहित तकनीकी सेल के पुलिसकर्मी शामिल थे।

::::

क्त्रद्गश्चश्रह्मह्लद्गह्म ष्ठद्गह्लड्डद्बद्यह्य :

9999

Posted By: Inextlive