बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कल अपना 63वां जन्मदिन मनााया। इस दाैरान उनके बर्थडे सेलीब्रेशन में केक लूटने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में हो रही एेसी केक लूट शायद ही अापने पहले कभी देखी हो।

कानपुर। बसपा सुप्रीमों मायावती 63 साल की हो गईं। इस दाैरान लोकसभा चुनाव की आहट के बीच वह कल अपने जन्मदिन पर आत्मविश्वास और उत्साह से लबरेज दिखीं। खास बात तो यह है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं यूं तो बसपा मुख्यालय समेत प्रदेश के दूसरे अन्य जिलों में व बसपा कार्यालयों में मायावती का बर्थडे मनाया गया लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में अमरोहा में मनाया गया बर्थडे है।

#WATCH: People loot cake during an event in Amroha, on Bahujan Samaj Party (BSP) chief Mayawati's 63rd birthday today. pic.twitter.com/8Q4bDWdr66

— ANI UP (@ANINewsUP) January 15, 2019


वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलाेड
अमरोहा में मायावती के जन्मदिन पर शानदार केक सजाया गया। इस माैके पर बसपा के साथ ही सपा के नेता व कार्यकर्ता भी माैजूद थे। यहां पर लोग केक के लिए इतने बेसब्र थे कि एकाएक उस पर टूट पड़े और नोच-नोच कर भागने लगे। हर कोई बड़े से बड़ा टुकड़ा नोचने की कोशिश में दिखा। कोई किसी की नही सुन रहा था। मिनटों में केक का स्टाल खाली हो गया। मायावती के बर्थडे पर केक लूट की घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलाेड हुआ।

अखिलेश यादव ने ऐसे मनाया बीवी डिंपल व मायावती का बर्थडे, यहां देखें तस्वीरें

जन्मदिन पर मायावती ने मुस्लिमों के लिए की ये खास डिमांड, कांग्रेस पर भी किया वार

Posted By: Shweta Mishra