RANCHI: रांची के एक बिल्डर को उनकी जिद ने फिल्म बनाने के लिए मजबूर कर दिया। उनके कदम खुद मुंबई की ओर बढ़ चले और नामी फिल्मों की कहानी लिखनेवाले लेखक दिलीप शुक्ला से कहानी लिखवाई और फिर उसे पर्दे पर उतारने के लिए फिल्म निर्माण में जोर-शोर से लग गए। झारखंड में सिंह इंफ्राटेल नामक कंपनी चलानेवाले अजय कुमार सिंह बचपन से ही फिल्मों में जाने का शौक रखते थे। कुछ दिनों तक उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी हाथ आजमाए, लेकिन पत्रकारिता उन्हें रास नहीं आई। काफी दिनों तक बेरोजगार रहने के बाद पिता ने उन्हें गृह जिला भोजपुर बुला लिया। पर, उनका वहां मन नहीं लगा। परिवार के दबाव में उन्होंने पहले अपनी कंपनी बनाई, जिसमें 600 लोगों को रोजगार दिया।

भोजपुर के हैं अजय सिंह

मूल रूप से भोजपुर जिले के रहने वाले अजय सिंह और अपने भाई प्रिन्स सिंह की बॉलीवुड में एंट्री मारी। अजय सिंह और प्रिन्स सिंह बखोरापुर,आरा के रहने वाले है। फिल्म लवली व‌र्ल्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है। फिल्म का नाम फैमिली ऑफ ठाकुरगंज है। जिसका निर्माण अजय सिंह और प्रिन्स सिंह ने किया हैं।

यूरोप में भी फिल्म की हुई है शूटिंग

फिल्म के लेखक दिलीप शुक्ला हैं, जिन्होंने एक से एक हिट फिल्म घायल, दामिनी, अंदाज अपना अपना, जिद्दी, मोहरा, जय हो, दबंग और दबंग 2 जैसी फिल्में बॉलीवुड को दी है। इस फिल्म में संगीत बहुत नामी म्यूजिक डायरेक्टर साजिद-वाजिद ने दिया है। इस फिल्म की लागत लगभग 25 करोड़ है और इसकी शूटिंग लखनऊ, मुम्बई और यूरोप में की गई है। अप्रैल 2019 में ये फिल्म रिलीज की जाएगी।

Posted By: Inextlive