-विकासनगर से 24 सवारियां लेकर त्यूणी जा रही थी प्राइवेट बस

-अटाल में जाम खुलने के बाद नेहरुवा हिमाचल में खाई में गिरी बस

-सबसे पहले पहुंच उत्तराखंड के अधिकारियों ने चलाया रेस्क्यू

TYUNI (JNN) : दो राज्यों को जोड़ने वाले जेपीआरआर हाइवे पर थर्सडे को करीब तीन बजे अनियंत्रित हुई प्राइवेट बस खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और क्7 लोग घायल हो गए। उत्तराखंड के अधिकारियों ने सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और स्थानीय लोगों की मदद से खाई से डेडबॉडी व घायलों को निकाला। सूचना मिलने पर नेहरुवा पुलिस मौके पर पहुंची और चार घायलों को सीएचसी त्यूणी व क्फ् घायलों को नेहरुवा हिमाचल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

7 लोगों की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार विकासनगर-त्यूणी रूट की प्राइवेट यूके 07 पीए 089ब् सुबह नौ बजे विकासनगर से त्यूणी के लिए चली। फ्ख् सीटर बस में ख्ब् सवारियां थीं। अटाल में आक्रोशित लोगों द्वारा जेपीआरआर हाइवे जाम को खुलवाने को अधिकारी मौजूद थे। जैसे ही थर्सडे को करीब ढाई बजे जाम खुला और यातायात सुचारू हुआ। जगाधरी पांवटा राजबन रोहड़ू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अटाल से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर उत्तराखंड और हिमाचल बॉर्डर पर फेडिज पुल के पास बदहाल हाइवे के गड्ढों को बचाने के चक्कर में बस सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें बस चालक समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और क्7 लोग घायल हो गए।

खाई से रेस्क्यू कर निकाला

त्यूणी तहसीलदार संगीता कन्नौजिया, राजस्व पुलिस अधिकारी चकराता केडी जोशी, नायब तहसीलदार त्यूणी माधोराम शर्मा, राजस्व उपनिरीक्षक जीवन सिंह तोमर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू चलाया और डेडबॉडी व घायलों को खाई से रोड पर लेकर आए। चार घायलों को परिजन सीएचसी त्यूणी ले गए और क्फ् घायलों को नेहरुवा थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने उपचार के लिए नेहरुवा अस्पताल भेजा। नेहरुवा हिमाचल पुलिस शवों को भी साथ ले गयी।

मृतक व्यक्तियों के नाम

मृतकों में मूरत सिंह फ्ख् पुत्र सीमाराम, रीना ख्8 पत्नी मूरत सिंह निवासीगण बौंदूर चौपाल हिमाचल, बंगाली डॉक्टर सरजीत विश्वास भ्0 निवासी गेट बाजार त्यूणी, चालक किशन ब्8 पुत्र अज्ञात निवासी विकासनगर, परमनानंद भ्0 पुत्र अज्ञात निवासी जगथान चकराता, बाबा 70 निवासी अज्ञात, नेपाली मूल का ख्म् साल का युवक नाम पता अज्ञात हैं। जिनके शवों को नेहरूवा पुलिस साथ ले गयी।

घायलों में शामिल व्यक्ति

घायलों में सचिन, प्रियंका, शक्ति पुत्रगण साहब सिंह निवासी अटाल, दिनेश पुत्र कालूराम निवासी अणू को सीएचसी त्यूणी में भर्ती कराया गया है। शेष क्फ् घायलों को नेहरुवा पुलिस ने नेहरुवा चौपाल अस्पताल में भर्ती कराया है। एसडीएम चकराता अशोक पांडेय चौपाल एसडीएम से लगातार संपर्क कर घायलों की जानाकरी ले रहे हैं।

जौनसार बावर में हुए प्रमुख हादसे

=मार्च ख्008 में धमोग के पास यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त-दो की मौत, चार घायल।

=अप्रैल: मीनस के पास वाहन दुघर्टनाग्रस्त-क्म् की मौत, तीन घायल।

=जून: छिबरौ के पास यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त- आठ की मौत, 8 जख्मी।

=जुलाई ख्009:कोटी के पास बस दुर्घटनाग्रस्त-क्0 की मौत, 8म् घायल।

=जनवरी ख्0क्क्:चिल्हाड़ के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त-छह लोगों की मौत।

=जनवरी ख्0क्क् : मीनस पुल के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त-म् की मौत, तीन घायल।

=सितंबर ख्0क्क्:त्यूणी के पास बस टौंस नदी में समाई-क्ब् की मौत, फ्8 जख्मी।

=जनवरी ख्0क्ख्: फेडिजपुल के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त-क्भ् की मौत, क्8 घायल।

=जनवरी :लाखामंडल के पास यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त-9 की मौत, ख्0 जख्मी।

=अगस्त: चिल्हाड़ के पास बस दुर्घटनाग्रस्त- ख्म् की मौत, ख्म् घायल।

=जनवरी ख्0क्ब् में नाड़ा के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त-क्ख् की मौत, दो घायल।

=अक्टूबर: हनोल के पास ट्रेक्टर खाई में गिरा-तीन की मौत।

=क्म् नवबंर: पुनाह के पास यूटिलिटी खाई में गिरी-छह की मौत, क्क् घायल।

=क्0 दिसबंर: पुरोड़ी के पास सूमो खाई में गिरी-दस की मौत, चार जख्मी।

क्फ् जनवरी ख्0क्भ्:साहिया के पास बेओनाधार के पास कार खाई में गिरी, तीन की मौत, तीन घायल।

ख्8 जनवरी क्भ्: धोइरा के पास यूटीलिटी खाई में गिरी, एक की मौत।

9 अप्रैल क्भ्: हिमाचल के फेडिज पुल के पास बस खाई में गिरी आठ की मौत।

Posted By: Inextlive