चाइनीज प्रोडक्ट से भरे पड़े हैं बाजार, सस्ते के चक्कर में रहती है जबरदस्त डिमांड

सीमा पर तनाव से लामबंद हो रहे व्यापारी, करेंगे चाइनिज सामानों का बहिष्कार

ALLAHABAD: भारत और चीन के बीच माहौल गरम है। चीन अपनी ताकत के बल पर हिंदुस्तान पर लगातार धौंस जमाता आ रहा है। इसमें उसकी कम और हमारी कमी ज्यादा है। चाइनीज सामानों पर हमारी निर्भरता का लाभ वह जमकर उठा रहा है। देश ही नहीं लोकल बाजार में चाइनीज प्रोडक्ट्स छाए हुए हैं। हम चाहें तो चाइनीज सामानों का बहिष्कार कर देश के स्वाभिमान को बचा सकते हैं।

50 फीसदी से कम नहीं है बिक्री

चाइना के प्रोडक्ट की डिमांड बर्थडे से लेकर दीपावली के त्योहारों तक है। चाइनीज कुल्हड़, झालर, खिलौने, सजावट के सामान, होम अप्लायंसेज, मोबाइल फोन, टीवी सहित हर तरह के आइटम चाइना हमारी बाजारों में धड़ल्ले से बेच रहा है। दीपावली के त्योहार में तो बाजारों में इसका 70 फीसदी तक दखल होता है। ऑफ सीजन में 40 से 50 फीसदी तक इसका बिक्री का ग्राफ होता है। इसकी वजह से हमारे घरेलू उद्योग पूरी तरह ठप होने की कगार पर हैं।

फिर से है एकता की जरूरत

लास्ट ईयर दीपावली में चाइनीज प्रोडक्ट के खिलाफ देशभर में कैंपेन चला था। व्यापारियों से लेकर पब्लिक ने इन प्रोडक्ट्स को खरीदने से इंकार कर दिया था। इसका असर था कि चाइनीज मार्केट को तीस फीसदी तक का नुकसान हुआ था। इसके बाद चीन का रुख इंडिया के प्रति नरम हुआ था। लेकिन, एक बार फिर सिक्किम में सीमा विवाद पर चीन सिर उठा रहा है। हालांकि, स्थानीय व्यापारियों ने फिर चाइनीज सामानों के बहिष्कार की रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है। जिसका असर जल्द ही दिखाई देगा।

नहीं मिलती वारंटी-गारंटी

चाइनीज प्रोडक्ट की खरीद पर हमे कोई वारंटी या गारंटी नहीं दी जाती है। लोकल सामानों पर वारंटी तो मिलती ही है। अंतर इतना है चाइनीज प्रोडक्ट की कीमत पचास फीसदी तक कम होती है। इसकी वजह से लोग उसे लाइक करते हैं।

एक बार फिर चीन सीमा विवाद को लेकर इंडिया पर दबाव बना रहा है। हमने पहले भी चाइनीज सामानों का बहिष्कार किया है और जरूरत पड़ी तो फिर से इनकी बिक्री रोक देंगे। पब्लिक को भी जागरुक होना होगा।

पप्पन जी टंडन,

अध्यक्ष, चायना बायकाट संघ

ऑफ सीजन में भी चाइनीज सामानों की डिमांड रहती है। अगर हम इनका बहिष्कार करने का संकल्प लें तो हमारी इकोनामी मजबूत होगी और चीन के हौसले भी पस्त होंगे। चीन के लिए भारत एक बड़ा बाजार है।

रामजी कपूर, उपाध्यक्ष, चायना बायकाट संघ

चाइनीज प्रोडक्ट लेना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। उनकी अर्थव्यवस्था इंडिया पर काफी हद तक निर्भर है। हमें चीन के सामानों का बहिष्कार करना चाहिए। तब चाइना को अपनी औकात समझ आएगी।

शेखर सिंह

अगर इंडिया के लोग चाइना के सामान खरीदना बंद कर दें तो उसकी इकोनॉमी कमजोर हो जाएगी। उसकी आर्थिक मजबूती के पीछे हमलोग हैं।

तुषार शर्मा

चाइनीज सामानों की बिक्री पर रोक लगनी चाहिए। इससे हमारी इकोनॉमी मजबूत होगी और जो पैसा बाहर जा रहा है वह देश में ही रहेगा। इससे इंडिया के लोगों को फायदा होगा।

अंकित गुप्ता

Posted By: Inextlive