Ranchi : रांची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के साथ जिस नक्सली निर्देशन होरो उर्फ निर्मल उर्फ ईग्नेश को पकड़ा है वह कौन है? नक्सली दस्ते में उसकी क्या भूमिका थी? यदि वह नक्सल दस्ते में था तो बाइक चोरों के साथ कैसे मिला? ऐसे कई सवाल हैं जिनकी रांची पुलिस को तलाश है. पुलिस कॉल डिटेल्स के जरिए पूरी रियलिटी पता लगाने की कोशिश कर रही है.


जानकारी ले रही है पुलिसनक्सली निर्देशन होरो उर्फ रोशन उर्फ निर्दोष उर्फ ईग्नेश के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए रांची पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम पुलिस से संपर्क किया है। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस निर्देशन होरो के बारे में  जांच कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी सूर्यभूषण शर्मा के नेतृत्व में बरियातू में छापेमारी की गई थी। इसमें बाइक चोरों के साथ पुलिस ने नक्सली निर्देशन होरो तथा रनिया के संजय हुटर को अरेस्ट किया था। अन्य अरेस्ट होनेवालों में क्रमश: विक्रांत कुमार उपाध्याय, श्रीधर पंडेया और तरुण को भी पकड़ा गया था।

Posted By: Inextlive