आउटर्स का वेरिफिकेशन, 70 हजार जुर्माना वसूला
- चार इलाकों में पुलिस ने चलाया वेरिफिकेशन अभियान
- होटल, ढाबों और घरों में किरायेदारों का किया गया सत्यापन देहरादून, शहर में आउटर्स के वेरिफिकेशन के लिए नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चार इलाकों में अभियान चलाया। इस दौरान घर, रेस्टोरेंट और ढाबों में काम करने वाले लोगों का वेरिफिकेशन किया गया। इसके साथ ही जिन मकान मालिकों ने किराएदारों और होटल संचालकों ने कर्मचारियों का वेरिफिकेशन नहीं कराया था उनके विरुद्ध कार्रवाई की गयी। अभियान पांच घंटे चला, इस दौरान पुलिस की टीमों ने 70 हजार रुपए जुर्माने के रूप में वसूले। 70 हजार जुर्माना वसूलाआउटर्स के वेरिफिकेशन के लिए पुलिस की चार टीमों ने अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाया। पुलिस की टीमें अपर राजीवनगर, सपेरा बस्ती, मोथरोवाला, मोहकमपुर पहुंची और होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों का वेरिफिकेशन किया। जिन लोगों ने बाहरी कर्मचारियों का वेरिफिकेशन नहीं कराया था उनसे पुलिस ने करीब 70 हजार रुपए बतौर जुर्माना वसूला।
150 बाहरी लोगों का वेरिफिकेशनअभियान के दौरान चारों इलाकों में रह रहे 150 बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया। पहचान पत्र में लिखे पते के आधार पर संबंधित थानों से संपर्क किया गया और डीटेल दी गई। पुलिस ने सभी आउटर्स के पहचान पत्र की फोटो कॉपी कब्जे में ले ली है।
जारी रहेगा अभियान
नेहरू कॉलोनी पुलिस आउटर्स के वेरिफिकेशन के लिए कई बार सत्यापन अभियान चला चुकी है। किरायेदार और कर्मचारियों का वेरिफिकेशन न कराने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। यहां चलाया अभियान - अपर राजीवनगर - मोहकमपुर - सपेरा बस्ती - मोथरोवाला इतने सत्यापन आउटर्स- 150 होटलकर्मी - 12 रेस्टोरेंटकर्मी- 25 ढाबे में काम करने वाले- 8 कार्रवाई चालान-10 जुर्माना - 70 हजार रुपए --------------- बाहरी लोगों के वेरिफिकेशन के लिए अभियान चलाया गया। जिन मकान मालिकों ने किराएदारों व होटल-ढाबा संचालकों ने अपने कर्मचारियों का सत्यापन नहीं किया था। उनके पुलिस एक्ट में चालान काटने के साथ ही जुर्माना वसूला। राकेश साह, प्रभारी थाना नेहरू कॉलोनी