- इस्माईल कॉलेज में सभी ग‌र्ल्स ने खुलकर कहा 'हैं तैयार हम'

- बैलेट पेपर पर दस में से पांच मुद्दों पर दी अपनी रेटिंग्स

Meerut : दुनिया की आधी आबादी महिलाओं की है। इस आबादी का महत्व भारत जैसे देश में और भी अधिक बढ़ जाता है। जब चुनाव की बात आती है तो सभी पॉलिटिकल पार्टी महिलाओं को उतनी ही तवज्जो देती हैं, लेकिन उनके मुद्दों को तवज्जो देने में कोई कष्ट नहीं उठाता। गुरुवार को आई नेक्स्ट ने जाना कि आखिर आज की पढ़ी-लिखी महिलाएं और युवा स्टूडेंट आने वाले चुनाव में क्या सोचती हैं। आखिर वो क्या चाहती हैं। इसलिए आई नेक्स्ट ने इस्माईल कॉलेज में स्टूडेंट्स और टीचर्स से बात की। साथ ही इस्माईल कॉलेज की ग‌र्ल्स और टीचर्स ने आई नेक्स्ट के कैंपेन 'हैं तैयार हम' में भागेदारी कर आई नेक्स्ट के बैलेट पर पेपर अपने मुद्दों को रेटिंग्स भी दी। आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने अपने पक्ष में क्या-क्या कहा

मजबूत सरकार ही कर सकती है विकास

मजबूत सरकार हो जो देश का विकास कर सके, जिसके मन में भेदभाव न हो। चाहे वो किसी भी पार्टी का हो मगर परिवर्तनशील हो, उसमें दूरदर्शिता हो, जिस पर भरोसा किया जा सके। जो पांच सालों में सुधार की बात करे न की कुर्सी बचाने की।

- डॉ। इंदु शर्मा, प्रिंसीपल, इस्माईल डिग्री कॉलेज

साफ छवि की सरकार चाहिए

साफ सुथरी छवि वाली सरकार और एजुकेशन सिस्टम में सुधार यही दो मुख्य मुद्दे मेरे लिए खास हैं। क्योंकि एजुकेशन से सोच बनती है और सोच निखरेगी तो देश भी निखरेगा और वो तभी संभव है जब एक अच्छी सोच वाला प्रतिनिधि ही प्रधानमंत्री बन सके।

- डॉ। वंदना शर्मा, साइकोलॉजिस्ट रीडर, इस्माईल कॉलेज

एक ऐसा पीएम लोगों की नब्ज जाने

देश को एक मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए। जो यह समझ सके कि समाज का उद्धार व विकास कैसे हो सकता है। उसके मस्तिष्क में देश के विकास की रूपरेखा स्पष्ट हो। स्वच्छ छवि वाला और नैतिक मूल्यों को समझने वाला ही एक मजबूत प्रधानमंत्री हो सकता है।

- डॉ। मीरा वर्मा, संस्कृत रीडर, इस्माईल कॉलेज

जिसके हों मजबूत इरादे

मजबूत प्रधानमंत्री जो मजबूत इरादों व मजबूत इच्छाशक्ति के साथ देश का विकास करे। उसके बाद एक स्थिर सरकार भी देश के विकास का महत्वपूर्ण मुद्दा है। क्योंकि एक स्थिर सरकार जो दृढ़तापूर्वक निर्णयों को लेने की क्षमता रखे।

- डॉ। मंजू लता, पॉलिटिकल साइंस रीडर, इस्माईल डिग्री कॉलेज

दृढ़ सोच वाला पीएम हो

इस बार जो सरकार आए उसके सामने इतनी समस्या होगी, जिसका उल्लेख करना भी मुश्किल है। इसलिए ऐसा प्रतिनिधि आना चाहिए जो दृढ़ता से सोच सके और दृढ़ता के साथ अपने फैसलों को ले सके। पीएम मजबूत इरादों वाला हो। और वो अपने आसपास के हितैषी से भी लड़ने की क्षमता रख सके।

- डॉ। पारुल त्यागी, इंग्लिश रीडर, इस्माईल कॉलेज

मजबूत पीएम ही सभी समस्याओं का हल

स्थिर सरकार और मजबूत प्रधानमंत्री ही मेरे लिए खास मुद्दा है, क्योंकि महंगाई और भ्रष्टाचार से लेकर महिला सुरक्षा तक सभी का एकमात्र कारण अक्षम राजा होता है। न तो कोई विकास की बात करता है और न ही ज्वलंत मुद्दों की कोई रणनीति तैयार की जाती है। इसलिए मेरी राय है कि देश को मजबूत प्रधानमंत्री की आवश्यकता है।

- डॉ। शिवाली अग्रवाल, पॉलिटिकल साइंस, रीडर इस्माईल कालेज

मजबूत नेतृत्व और स्थिर सरकार

देश को स्थिर और आगे ले जाना है तो सबसे पहले महंगाई को कम करने की काफी जरूरत है। ये तभी संभव है जब देश को मजबूत नेतृत्व और स्थाई सरकार मिलेगी। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अगर देश को मजबूत नेतृत्व प्राप्त होगा तो अधिकांश चीजें अपने आप ही हल हो जाएंगी।

- शुमायला सलीम, बीए सेकंड ईयर

मजबूत पीएम देगा भ्रष्ट मुक्त सरकार

अपने देश में भ्रष्टाचार कम होना काफी जरूरी है। ये निम्न स्तर से लेकर उच्च स्तर पर आसीन पदाधिकारियों तक फैला है। इसे खत्म करना मुश्किल नहीं है। ये तभी संभव है जब अपने देश में एक मजबूत प्रधानमंत्री होगा। अगर पीएम ईमानदार होगा तो वो भी किसी को भ्रष्ट होने नहीं देगा।

- यासमीन, बीए सेकंड ईयर

स्थिर सरकार होना जरूरी

हमारी सरकार स्थिर होनी चाहिए। दिन प्रतिदिन नेता आपस में बेबुनियाद आरोप लगाकर सरकार की आलोचना करते हैं। सरकार गिराने के लिए विभिन्न तरीके अपनाते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। इससे बचने का मात्र एक ही उपाय है। वो है देश में एक पीएम जो मजबूत हो। देश के हित डिसीजन उसी के हैं।

- नसरीन सरकार, बीए सेकंड ईयर

एक ऐसा पीएम जो दे सके सुरक्षा

महिलाओं की असुरक्षा हमारे लिए बहुत परेशानी का सबब बन गई है। नेता हमारे समाज को बांट रहे हैं। भ्रष्टाचार की राजनीति हो रही है। ये तमाम चीजें तभी समाप्त हो सकती है। जब देश एक ऐसा पीएम आए जो अपने आप में सक्षम हो। किसी का टूल न बने। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए।

- कीर्ति, बीए, फ‌र्स्ट ईयर

एक स्ट्रांग पीएम की जरुरत

मुद्दे तो कई हैं, लेकिन उनके बारे में सोचने वालों में राजनीति में काफी कम लोग हैं। अगर मैं कॉमन मुद्दों के बारे में बात करूं तो बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा आदि। इन सब लोगों को सिर्फ और सिर्फ एक मजबूत पीएम ही दूर सकता है। इस देश को एक ऐसे व्यक्ति जरुरत है जिसकी विचारधारा का पूरा देश सम्मान करे।

- रश्मि कनौजिया, उपाध्यक्ष, इस्माईल कॉलेज

Posted By: Inextlive