इलाहाबाद शहर के स्कूलों में परिवहन मंत्री के निर्देश पर छह अक्टूबर से चलाई जाएगी कैम्पेन

ALLAHABAD: स्कूली बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं की वजहें बताने के लिए प्रदेश सरकार ने कदम आगे बढ़ाया है। परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के फरमान पर पूरे प्रदेश के साथ ही इलाहाबाद में भी रूल्स ऑफ द रोड को लेकर व्यापक स्तर पर अक्टूबर महीने में कैम्पेन चलाने का निर्णय लिया गया है। आरटीओ ऑफिस की ओर से छह अक्टूबर से शुरू होने वाली कैम्पेन में शहर के चालीस स्कूलों को शामिल किया गया है। इस कैम्पेन में विभागीय अधिकारियों के साथ प्रतिदिन जिला प्रशासन के एक आला अधिकारी को भी स्कूलों में आमंत्रित किया जाएगा।

प्रोजेक्टर से दिखाई जाएगी फिल्में

रुल्स ऑफ रोड के लिए चलाई जाने वाली कैम्पेन की जिम्मेदारी एआरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ला को सौंपी गई है। इनके साथ एआरटीओ भूपेश गुप्ता व पीटीओ सुरेन्द्र कुमार व विक्रांत सिंह अलग-अलग स्कूलों में कैम्पेन की कमान संभालेंगे। शहर के जिन चालीस स्कूलों में कैम्पेन चलाई जाएगी वहां पर स्कूली बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से पांच मिनट, दस मिनट व पंद्रह मिनट की फिल्म दिखाकर उन्हें यातायात नियमों की जानकारियां दी जाएगी।

चौराहों पर भी कैम्पेन

रूल्स ऑफ द रोड को लेकर स्कूलों के अलावा शहर के प्रमुख चौराहों पर भी कैम्पेन चलाई जाएगी। इसमें शहरियों को सील्ट बेल्ट व हेलमेट के प्रति जागरुक किया जाएगा। इतना ही नहीं डीलर्स के जरिए सड़क सुरक्षा संबंधित पम्पलेट का भी वितरण किया जाएगा।

ये स्कूल किए गए चिन्हित

-राजकीय इंटर कॉलेज

-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज

-सीएवी इंटर कॉलेज

-ज्वाला देवी इंटर कॉलेज

-रानी रेवती सरस्वती विद्या मंदिर

-मेरी वानामेकर ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज

-वशिष्ठ नारायण पब्लिक स्कूल

-जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज

- क्रास्थवेट ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज

-महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज

-रमा देवी बालिका इंटर कॉलेज

-शिवचरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज

-मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज

-हमीदिया ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज

-गुरु तेग बहादुर खालसा ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज

-अग्रसेन इंटर कॉलेज

-महिला ग्राम इंटर कॉलेज

-आर्य कन्या ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज

-सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज

-जगत तारन ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज

-कर्नलगंज इंटर कॉलेज

-ईश्वर शरण इंटर कॉलेज

-ईश्वर शरण बालिका इंटर कॉलेज

-डीपी ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज

-बीबीएस इंटर कॉलेज

-भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज

-हिन्दू महिला इंटर कॉलेज

-पब्लिक इंटर कॉलेज

वर्जन

ट्रैफिक रूल्स को लेकर आधी से अधिक समस्या स्कूलों से होती है। इसलिए कैम्पेन का फोकस स्कूलों पर किया गया है। छह अक्टूबर से लगातार प्रोजेक्टर के माध्यम से स्कूलों में फिल्में दिखाई जाएंगी और सही व गलत के बारे में अवेयरनेस किया जाएगा।

-रविकांत शुक्ला, एआरटीओ प्रवर्तन

Posted By: Inextlive