यह अपने दिल में कब से सिनेतारिका बनने का सपना संजोए थी. पर फिल्म में हीरो की बहन का रोल देने का झांसा देकर उसका यौनशोषन किया जाता रहा. यही नहीं उसका रेप भी किया गया.


एक लड़की ने खोला राज, कहा कइयों को मिला है झांसाऐलान में राहुल राय की बहन का रोल देने का नाम पर 'लूटा'

उसके सपने बहुत बड़े थे। वह फिल्मी दुनिया में नाम कमाना चाहती थी। रात को जब भी सोती, सपने में खुद को बड़ी-बड़ी फिल्मी पार्टियों में देखती। फिल्मी दुनिया के कई चेहरे उसका इस्तकबाल करते नजर आते। बड़े-बड़े डायरेक्टर-प्रोड्यूसर उसके आगे-पीछे मंडराते। रात के अंधेरे में वह बार-बार यही सपने देखा करती थी। तभी, इन सपनों को हकीकत में बदलने का एक मौका मिला। किसी ने 'आशिकी' फेम एक्टर राहुल राय की बहन का रोल करने का ऑफर दिया। फिर तो, उसके सपने जैसे वहीं के वहीं पूरे हो गए।  'सपनों की मल्लिका'


उम्र कम और तजुर्बा भी नहीं, सो धोखा खा बैठी। कास्टिंग काऊच की शिकार हो गई 'सपनों की मल्लिका'। दरअसल, यह रीयल स्टोरी है सीमा (बदला नाम) की। काफी दिनों तक इस फिल्म से जुड़े एक शख्स के साथ लालच में रही कि भोजपुरी फिल्म ऐलान में उसे रोल मिलेगा। पर, हुआ इसका उल्टा। उसे कोई रोल नहीं मिला। सीमा के पैरों तले जमीन तब खिसक गई, जब उसे कंप्रोमाइज करने को कहा गया। किसी तरह से खुद को बचाकर वह मुम्बई से भाग निकली। पटना से मुम्बई तक

सीमा को एक नहीं, कई बार धोखा दिया गया। उसे पटना, आरा, राजगीर से लेकर मुम्बई तक घुमाया गया। आगे जाने की तमन्ना थी, सो वह हर जगह गई। मुम्बई में उसे गुड्डू प्रसाद नामक एक शख्स मिला, जिसने खुद को ऐलान फिल्म का को-प्रोड्यूसर बताया। उसने फिल्म में राहुल राय की बहन का रोल देने का वादा किया। मुम्बई में उसे कई दिनों तक गुड््डू ने रोल के लिए घुमाया। सीमा ने बताया कि उसके साथ एक लड़की भी थी। उसने बताया कि फिल्म में रोल तो नहीं मिला, अलबत्ता उसका शोषण करने की फिराक में लग गए।तुमसे प्यार करते हैंसीमा पीरबहोर थाना क्षेत्र के बाकरगंज इलाके में रहती है। वह शहर के एक नामी गवर्नमेंट गल्र्स स्कूल में क्लास टेंथ की स्टूडेंट है। उसे फिल्मों में जाने का शौक था। इसी को पूरा करने की खातिर वह गुड्डू प्रसाद की बातों में आ गई। उसे लगा कि यही रोल दिलवा सकता है। जब वह मुम्बई से आने लगी, तो गुड््डू ने कहा कि वह उससे प्यार करता है। उसने उसे इमोशनल ब्लैकमेल करने की कोशिश की। यहां तक कि शादी करने तक की बात भी कही। सीमा उसे झिड़क कर पटना चली आई।कई लड़कियां हैं शिकार

सीमा अकेली लड़की नहीं है, जिसके साथ इस तरह का धोखा हुआ है। सीमा ने मीडिया को बताया कि उसके अलावा आठ-दस और ऐसी लड़कियां हैं, जिनका फिल्मों में काम करने के नाम पर शोषण किया गया। उसने बताया कि अगर इसकी पड़ताल की जाए, तो कई मामले सामने आएंगे। राहुल ने कहा, मैं नहीं जानताइस मामले पर फिल्म के प्रोड्यूसर राहुल राय ने ऐसी किसी भी जानकारी होने से इंकार किया है। राहुल का कहना है कि गुड्डू प्रसाद नामक इस शख्स को वह अच्छी तरह से जानते भी नहीं। उन्होंने बताया कि वैसे थोड़ी देर के लिए उससे एक बार मुलाकात हुई है, पर उसके बाद फिर नहीं मिला। दूसरी ओर, गुड््डू प्रसाद ने इस तरह के आरोप को बेबुनियाद बताया है। उसने सीमा के साथ कास्टिंग काऊच की बात से इंकार किया है।

Posted By: Inextlive