-40 की बजाय अब इंग्लिश कोर में पूछे जाएंगे 35 प्रश्न

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन्: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सत्र 2018-19 के लिए 12वीं इंग्लिश कोर विषय के प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव किया है। फीडबैक और पाठ्यक्रम विशेषज्ञों की समिति की बैठक में बदलाव पर मुहर लगा दी गई है।

अब तक इंग्लिश कोर विषय में कुल 40 प्रश्न पूछे जाते थे। अब इनकी संख्या 35 होगी। नए पेपर में सेक्शन ए में सिर्फ दो पैसेज पूछे जाएंगे, पहले तीन पूछे जाते थे। पैसेज 1100 से 1200 तथा 400-500 श?दों का होता था। अब सिर्फ दो पैसेज 800-900 शब्दों के पूछे जाएंगे, इसी आधार पर छात्रों को जवाब देना है। इसके अलावा टाइपोलॉजी में भी बदलाव किया गया है। अब एक-एक अंक के पांच बहुविकल्प वाले वस्तुनिष्ठ प्रश्न, नौ अति लघुउत्तरीय प्रश्न होंगे। जिसमें तीन वोकबलरी से, तथा 2-2 अंक के 3 अन्य प्रश्न होंगे। इसी सेक्शन में पैसेज दो में 5 -5 अंकों के दो प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होंगे।

Posted By: Inextlive