आगरा में लीकेज पाइपलाइन की मरम्मत को लगाए गए सीसीटीवी
लीकेज पाइपलाइन की निगरानी को लगे सीसीटीवी कैमरे
- पांच फुट खुदाई के बाद निकली लीकेज पाइपलाइन - शुरु हुआ मरम्मत का काम आगरा। सिकंदरा गुरु के ताल के पास आरओबी के नीचे सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इनसे लीकेज पाइप लाइन के मरम्मत कार्य की निगरानी होगी। इसके लिए जलकल विभाग ने 39.11 लाख का ई टेंडर निकाला है। रविवार को पांच फुट खुदाई के बाद लीकेज पाइप लाइन को निकाल लिया गया। इस पर टीम तेजी से जुटी हुई है। रविवार सुबह पानी आया, अब नहीं आएगाआरओबी के नीचे मेन राइजिंग की मरम्मत का काम शुरु हो गया है। रविवार सुबह पेयजल आपूर्ति हुई थी। इसके बाद शाम को आपूर्ति बंद हो गई। इस बारे में जलकल के सहायक अभियंता शशिकांत चौबे ने बताया कि जिन इलाकों में आपूर्ति सिकंदरा वाटर वर्क्स से होती है। उन इलाकों की आपूर्ति बाधित रहेगी, जबकि जीवन की मंडी वाटर वर्क्स से आपूर्ति सप्लाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद आपूर्ति होने की उम्मीद है।