-कलर्स शोरूम में व्यापारी को खुद गोली मारी थी चंदन ने

- सिटी में 27 फरवरी को बनाया गया था प्लान

GORAKHPUR: गोलघर मार्केट में कलर्स शोरुम में घुसकर व्यापारी को गोली मारने वाला गैंग शातिर अपराधी चंदन सिंह का था। पुलिस ने केस इनवेस्टिगेशन के दौरान गैंग के चार शातिर मेम्बर्स को अरेस्ट किया है। हालांकि मास्टर माइंड चंदन सिंह और विषई पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पकड़े गए शातिरों के पास से अवैध आ‌र्म्स, घटना में यूज की गई बाइक बरामद हुई है। उन पर कई क्राइम केस दर्ज है।

चंदन सिंह बना मुसीबत

पुलिस के लिए चंदन सिंह मुसीबत बन गया है। वह पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद एक के बाद वारदात कर रहा है। यहीं नहीं वह खुद सिटी में आकर गोली चलाता है। चंदन की 'सक्रियता' बड़े बड़े दावे करने वाली पुलिस की 'सक्रियता' की पोल खोल रही है। पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने चंदन गैंग के कई मेम्बर्स को अरेस्ट कर केवल अपने कॉलर खड़े किए हैं, जबकि आज तक पुलिस चंदन का सुराग तक नहीं लगा सकी?

वर्जन-

गोलघर में व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले गैंग का खुलासा कर दिया गया है। गैंग के चार मेम्बर को अरेस्ट भी किया गया है। गैंग के सरगना चंदन सिंह की तलाश की जा रही है।

परेश पांडेय, एसपी सिटी

Posted By: Inextlive