-चांडिल डैम के खोले गए एक-एक मीटर पर सभी गेट

JAMSHEDPUR: चक्रवाती तूफान कोमेन का खतरा अब जमशेदपुर में भी मंडराने लगा है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन के आदेश पर चांडिल डैम के सभी 8 गेट एक-एक मीटर की दूरी पर खोल दिए गए हैं, जिससे कि अचानक विपदा आने पर उसे निपटा जा सके। हालांकि चांडिल डैम के गेट खुलने से नदी के जलस्तर पर कोई खास इफेक्ट नहीं पड़ेगा। स्वर्णरेखा और खरकई दोनों नदियां डेंजर लेवल से नीचे बह रही हैं। ओडि़शा के ब्यांगविल डैम के सभी गेट बंद हैं।

कोमेन के खतरे से सहमे लोग

बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान कोमेन बांग्लादेश से टकराने के बाद इंडिया की ओर रूख कर रहा है। इससे पश्चिम बंगाल, ओडि़शा, झारखंड, असम और कर्नाटक में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस तूफान के इफेक्ट से भ्0 से 70 किमी की रफ्तार से तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। अचानक हुई बारिश से डैम पर इफेक्ट न पड़े, इसके चलते पहले से ही चांडिल डैम के 8 गेट खोल दिए गए हैं। साथ ही एक बार फिर बाढ़ को ध्यान में रखते हुए तैयारी की गई है। मानगो में स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर क्क्7.80 मीटर है, जबकि इसका डेंजर लेवल क्ख्क्.भ्0 मीटर है। वहीं आदित्यपुर में खरकई नदी का जलस्तर क्ख्म्.ख्7 मीटर है, जबकि उसका डेंजर लेवल क्ख्9.00 मीटर है। इससे दोनों नदियां फिलहाल नॉर्मल कंडीशन में बह रही है।

अलर्ट को देखते हुए चांडिल डैम के सभी गेट खोल दिए गए हैं। जिससे बारिश और डैम के पानी के बीच संतुलन बना रहे है। फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। दोनों नदियां डेंजर लेवल से नीचे बह रही हैं।

-आलोक कुमार, एसडीओ धालभूमगढ़

Posted By: Inextlive