आई नेक्स्ट में खबर छपने के बाद हुई मरम्मत, स्पो‌र्ट्स मिनिस्टर ने किया इनॉगरेशन

pana@inex.co.in

PATNA : पिछले कई सालों से बंद चल रहा है शहर का एकमात्र गवर्नमेंट स्वीमिंग पुल चंद्रगुप्त जल विहार अब खुल गया है। इसका इनॉगरेशन खेल मंत्री विनय बिहारी ने की। इनॉगरेशन के बाद उन्होंने कहा कि अब युवाओं को स्वीमिंग करने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। उल्लेखनीय है कि बंद पड़े चंद्रगुप्त जल विहार की खबर छपने के बाद एडमिनिस्ट्रेशन हरकत में आ गया और इसके बाद इसे खोलने और इसमें बेहतर अरेंजमेंट की तैयारी शुरू हो गई। आई नेक्स्ट ने क्भ् मई को सूखे स्वीमिंग पूल में लग रहे अनदेखी के गोते नाम से खबर प्रकाशित किया था। कई महीनों के बाद अब चंद्रगुप्त जल विहार खुल चुका है। वीमिंग पुल बंद होने के बाद से आसपास के लोगों में काफी गुस्सा था, क्योंकि इस गर्मी में स्वीमिंग का मजा लेने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय गंगा में जाना पड़ रहा था, पर अब आसपास के लोगों के लिए स्वीमिंग पुल पूरी तरह से खुल गया है।

Posted By: Inextlive