लोक आस्था का महापर्व छठ के नजदीक आते ही फलों का बाजार सज गया है। हर बार की तरह इस बार भी फलों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। मगर पिछले साल की तुलना में इस साल फलों की कीमत आसमान छू रहे हैं।

patna@inext.co.in
PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ के नजदीक आते ही फलों का बाजार सज गया है। हर बार की तरह इस बार भी फलों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। मगर पिछले साल की तुलना में इस साल फलों की कीमत आसमान छू रहे हैं। सप्लाई कम होने के चलते डबल कीमत पर लोग केला और गन्ना खरीद रहे हैं। इसके साथ ही अन्य फलों की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है। व्यापारियों ने दैनिक जागरण आई नेक्स्ट को बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल फलों के दाम में बढ़ोतरी हुई है।
सप्लाई कम होने के कारण दाम में बढ़ोतरी
महापर्व के आते ही फल खरीदने वाले व्रतियों की भीड़ बाजार में बढऩे लगी है। 30 रुपए प्रति दर्जन बिकने वाला केला 50 से 60 रुपए प्रति दर्जन बिक रहा हैं। वहीं, 10 से 15 रुपए प्रति पीस बिकने वाला गन्ना इस बार 20 से 30 रुपए प्रति पीस के हिसाब बिक रहे हैं। पटना जंक्शन पर फल बेचने वाले अतुल ने बताया कि सप्लाई कम होने के चलते केले की कीमत में वृद्धि हुई है। बाजार में केला का स्टॉक कम है। इसलिए 50 से 60 रुपए प्रति दर्जन के हिसाब से बिक रहे हैं।
और बढ़ सकता है दाम
छठ पूजा के दौरान नए वस्त्र, पूजन सामग्री के साथ कच्चा नारियल और सब्जियों की जरूरत होती है। रविवार को पूजा के लिए इनकी खरीदारी की गई। बोरिंग कैनाल रोड पर फल बेचने वाले व्यापारी अशोक कुमार ने बताया कि अधिकांश लोग फलों की खरीदारी कर लिए हैं। जो बच गए है वह सोमवार कोखरीदेंगे। अमरुद, सेब और केला का स्टॉक कम होने के चलते कीमत में और उछाल आ सकता है।
बिक रहे मिट्टी का चूल्हा और टोकरी
पूजा पर पकवान बनाने के लिए मिट्टी का चूल्हा और बांस की टोकरी बाजार में आ चुके हैं। इसकी खरीदारी लोग पिछले कई दिनों से कर रहे हैं। चूल्हा बेचने वाली फूलन देवी ने बताया कि वह इसे बनाने के लिए गंगा और तालाब की मिट्टी का उपयोग करती है। बजार में प्रति 60 से 80 रुपए में चूल्हा बिक रहा है।
फलों के दाम
केला प्रति दर्जन   पिछले साल
50 - 60          30 - 40 रुपए
नारियल प्रति पीस
25 - 35          20 -25 रुपए
संतला प्रति किलो
150 रुपए           120 रुपए
अनार प्रति किलो
150 रुपए          120 रुपए
नाशपाती प्रति किलो
140 रुपए         130 रुपए
सिंघाड़ा प्रति किलो
60 रुपए           50 रुपए
सीताफल प्रति किलो
160 रुपए        140 रुपए
अमरुद प्रति किलो
60 रुपए          40 रुपए
बांस द्वारा बनाया गया सामान
डवरा 250 रुपए
सूप 60 रुपए
छोटा सूप 40 रुपए
छोटा टोकरी 25 रुपए
बड़ा टोकरी 125 रुपए
चूल्हा 60 रुपए
पिछले साल की अपेक्षा इस साल फलों के दाम में उछाल आया है। बाजार में केले का स्टॉक कम है। इसलिए केला महंगा बिक रहा है।
राजेश कुमार, फल व्यापारी, पटना जंक्शन

छठ पूजा 2018: आज है खरना, प्रसाद इन दो चीजों के बिना है अधूरा

 

Posted By: Mukul Kumar