JAMSHEDPUR: शहर में चिकनपॉक्स तेजी से फैल रहा है। गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन के करीब एक दर्जन से अधिक घरों में चिकनपॉक्स फैल गया है। इसे वरीय पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए जिला सर्विलांस विभाग को पत्र लिखा है। उन्होंने उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उमस भरी गर्मी में चिकनपॉक्स के मरीज बढ़ जाते हैं। डिमना रिसॉट परिसर स्थित कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कई प्रशिक्षणार्थी चिकनपॉक्स से पीडि़त हैं। इसकी सूचना मिलने पर बुधवार को जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ। साहिर पॉल जांच करने पहुंचे। इस दौरान 27 छात्र चिकनपॉक्स से ग्रस्त मिले। उन्हें व अन्य लोगों को वैक्सीन लेने की सलाह दी गई है। वहां पर कुल 120 छात्र है। इन छात्रों में भी चिकनपॉक्स होने की आशंका बढ़ गई है। डॉ। साहिर पॉल ने सभी छात्रों को विशेष दिशा-निर्देश दिया है। पूर्वी सिंहभूम जिले में हर साल चिकनपॉक्स फैलते रहा है। वर्ष 2016 में चिकनपॉक्स महामारी का रूप ले चुका था। वहीं वर्ष 2017 में भी पोटका, पटमदा में सबसे अधिक फैला था। दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को चिकनपॉक्स का सबसे ज्यादा खतरा होता है। पांच से 10 दिनों तक यह बीमारी रहती है। इसकी शुरुआती लक्षण बुखार, भूख में कमी, सरदर्द, थकान और अस्वस्थ होना है।

Posted By: Inextlive