उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेढ़ साल में पूरे प्रदेश का दौरा करने का रिकॉर्ड बनाया है। एेसा करने वाले वह प्रदेश के पहले सीएम है।

lucknow@inext.co.in
LUCKNOW : भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सोमवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में अपना दौरा पूरा कर लेने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जनकल्याण को ध्येय बनाकर योगी सरकार प्रदेश में सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने इतने कम समय में प्रदेश सभी जिलों का दौरा किया है।
प्रदेश सभी जिलों का दौरा किया
यह जनसेवा का अनूठा उदाहरण होने के साथ एक रिकॉर्ड भी है। बाढ़, सूखा, दुर्घटना या कोई दूसरी आपदा हो, जनता के बीच पहुंचने में मुख्यमंत्री ने कभी हिचक नही दिखायी। समय या परिस्थितियां, शुभ-अशुभ का विचार कभी उनके सामने बाधा नही बन सका। मुख्यमंत्री ने उन मिथकों को भी तोड़ दिया, जहां सत्ता जाने के डर से दूसरे मुख्यमंत्री झांकने तक नही जाते थे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने दी।

गुरु पूर्णिमा के दिन मुख्यमंत्री करेंगे पूजा

यूपी सीएम ने निर्माणाधीन इमारत के गिरने के मामले में गाजियाबाद डीएम से 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

Posted By: Shweta Mishra