>RANCHI:झारखंड के मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का लुक बहुत जल्द बदलने वाला है। वह जल्द ही पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी के लुक में नजर आने वाले हैं। सोमवार को ही सजल चक्रवर्ती की मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में बैरिएट्रिक सर्जरी कराई गई, ताकि उनका फैट कम किया जा सके। सैफी हॉस्पिटल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मुफ्फजल लकड़ावाला ने उनकी सर्जरी की है। इसके बाद सजल चक्रवर्ती का खाना-पीना पूरी तरह डॉक्टरों की देखरेख में होगा। उनके भोजन की मात्रा कम हो जाएगी।

क्म्8 केजी के सजल दा हो जाएंगे 80 केजी के

राज्य में सजल दा के नाम से मशहूर सजल चक्रवर्ती का वजन फिलहाल क्म्8 केजी है। वेट अधिक होने के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है, लेकिन सर्जरी कर डॉक्टरों ने उनका एबडोमेन छोटा कर दिया है। ऑपरेशन के बाद अब सजल दा एक बार में तीस से चालीस मिलीग्राम भोजन हीं कर सकते हैं। डॉक्टरों को उम्मीद है कि अगर सचल चक्रवर्ती उनके अनुसार अपने जीवन शैली अपनाते हैं,ं तो चार महीने के अंदर हीं इनका वजन क्म्8 केजी से घट कर 80 केजी हो जाएगा। डॉक्टरों ने बताया कि दो महीने में ही उनका वजन लगभग भ्0 केजी कम हो जाएगा। सजल दा फिलहाल मुम्बई के अस्पताल में हीं चार पांच दिन रहेगें, इसके बाद ही वो रांची आ पाएंगे। रांची आने के बाद भी डॉक्टरों की देखरेख में उनका खाना पीना होगा।

तो भूख हीं नहीं लगेगी

डॉक्टरों के अनुसार बैरिएट्रिक सर्जरी मोटापे को कम करने के लिए की जाती है। इसमें स्टोमेक कैपेसिटी कम कर दी जाती है। स्टोमेक को काट कर छोटा कर उसमें रबर बैंड लगा दिया जाता है। अगर सर्जरी के पहले किसी आदमी के स्टोमेक की कैपेसिटी ख्भ्0 मिलीग्राम भोजन की है, तो सर्जरी के बाद उसकी कैपेसिटी ब्0 से भ्0 मिलीग्राम तक कम की जा सकती है। सर्जरी के बाद भूख भी कम लगती है और भूख नहीं लगने से तय है कि खाना भी लोग कम ही खाएंगे। इस तरह मोटापा नहीं बढता है। डॉक्टरों की देख रेख में रहने के बाद दो महीने में हीं असर दिखने लगता है।

Posted By: Inextlive