वेस्‍टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अक्‍सर ही चर्चा में रहते हैं। मस्तमौला अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले क्रिस ने हाल ही में अपनी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ शेयर की है। ये फोटो काफी फनी हैं। जिन्‍हें देखने के बाद आपको यकीन ही नहीं होगा कि ये क्रिस गेल हैं। आइस जानें क्रिस ने क्‍यों ये फोटो शेयर की हैं...

रंग-बिरंगे लुक में
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अक्सर ही चर्चा में रहते हैं। कभी क्रिकेट के मैदान पर तो कभी मैदान से बाहर। सबसे खास बात तो वह है कि वह सोशल मीडिया पर तो हरदम ही छाए रहते हैं। वह अक्सर ही अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं। जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। जिसके चलते ही हाल ही में क्रिस गेल एक बार फिर छा गए हैं। उन्होंने नए साल के खास मौके पर अपने फैंस के लिए अपनी स्पेशल तस्वीरे शेयर की हैं। इसके साथ वीडियो भी अपलोड किया है। क्रिस गेल ने उसे अपलोड करते हुए लिखा है कि My 1st ever Carnival... #UltraCarnival 🎉 I'm ready!!!। वीडियो और फोटोज में क्रिस गेल काफी रंग-बिरंगे लुक में हैं।


पढ़ें इसे भी : किक्रेटर्स की ये हेयरस्टाइल है इतनी वियर्ड और फनी, देखने के बाद नहीं रुकेगी हंसी...
पत्नी भी साथ

क्रिस गेल के चेहरे पर दाढ़ी में सुनहला लगा है। इसके अलावा कपड़े भी वह बिल्कुल हटकर पहने हैं। इतना ही नहीं सबसे खास बात तो यह है कि उनके साथ उनकी पत्नी नताशा बैरिज भी इन तस्वीरों में हैं। वह भी अपने पति के साथ  रंग-बिरंगे लुक में काफी मस्ती कर रही हैं। इस खास मौके पर क्रिस गेल के साथ उनके कुछ खास दोस्त भी हैं। जो गेल के साथ जबरदस्त तरीके से न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं। क्रिस गेल की ये तस्वीरें और वीडियो अब तक बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। उनके फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
ये रन आउट देख कर अपनी हंसी नहीं रोक पायेंगे आप
हनीमून से लौटे, न्यू ईयर सेलिब्रेट करते युवी और हेजल को मीडिया ने किया कैमरे में कैद

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra