DEHRADUN : मैरी क्रिसमस के लिए सिटी के मार्केट सज गए हैं. मार्केट में डेकोरेशन के एक से बढ़कर एक आइटम उपलब्ध हैं. ब्यूटीफुल व कलरफुल स्टार बेल डिफरेंट टाइप के क्रिसमस ट्री हैंगिंग डेकारेशन आइटम लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. स्पेशली म्यूजिकल सैंटा बच्चों की पहली च्वाइस बना हुआ है वहीं क्रिसमस की मार्केटिंग को लेकर मार्केट में चहल-पहल बढ़ गई. वेडनसडे को क्रिसमस शॉपिंग करने वालों से मार्केट गुलजार रहा.

एक से 15 फुट तक क्रिसमस ट्री
मार्केट में डिफरेंट साइज के क्रिसमस ट्री उपलब्ध हैं। पल्टन मार्केट में एक फुट से लेकर 15 फुट तक के क्रिसमस ट्री खरीद सकते हैं, जिसे आप एक सौ रुपए से लेकर पांच हजार रुपए तक में आप अपना मनपसंद क्रिसमस ट्री खरीद सकते हैं।

खूब भा रहे म्यूजिकल सैंटा
म्यूजिकल सैंटा क्लॉज बच्चों को खूब पसंद आ रहे हैं। छोटे-बड़े हर साइज में सैंटा शॉप्स पर मिल रहे हैं, जिसे आप 200 रुपए से लेकर 400 रुपए तक में अपने फेवरेट सैंटा क्लॉज को खरीद सकते है।
कई वैरायटी के सैंटा
शॉप्स में पांच सौ से लेकर एक हजार रुपए तक में कई वैरायटी के सैंटा क्लाज के सॉफ्ट टॉइज मिल रहे हैं। 500 से एक हजार के लैंड सैंटा, म्यूजिकल सैंटा, बिग हैड सैंटा, बेल सैंटा की जमकर खरीदारी हो रही है।
अट्रैक्टिंग लाइट्स
बात क्रिसमस सेलिब्रेशन की हो और लाइटिंग न हो, ये हो ही नहीं सकता। मार्केट में फोकस बल्ब 390 रुपए, फ्लैश लाइट 550 और लेजर लाइट 1400 रुपए में इजली अवेलेबल हैं। इन अट्रैक्टिंग लाइट्स से आप क्रिसमस पर घर को अच्छे से डेकोरेट कर सकते हैं।
खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे स्टार
सिटी की शॉप्स में स्पेशली क्रिसमस के लिए ब्यूटीफुल व कलरफुल स्टार मिल रहे हैं। जो आपकी घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। गोल्डन, सिल्वर, रेड, व्हाइट के अलावा कई अन्य कलर्स में भी 10 से लेकर 200 रुपए तक में मिल रहे हैं। इसके अलावा कलरफुल बॉल गिफ्ट बॉक्सेज भ्ी उपलब्ध हैं।
हैंगिंग आइटम की भरमार
डेकोरेशन के लिए शॉप्स में हैंगिंग आइटम की भरमार है। हैंगिंग ट्री, बॉल, बेल, ड्रम, स्टार, हैप्पी क्रिसमस के वॉल बैनर सहित कई अन्य आइटम्स उपलब्ध हैं।
हर बच्चा चाहे सैंटा बनना
मार्केट में सबसे ज्यादा छोटे बच्चों की सैंटा ड्रेस बिक रही है। एक ओर जहां कुछ बच्चे स्कूल में क्रिसमस पर प्रोग्राम होने के कारण ड्रेस खरीद रहे हैं तो वहीं बच्चों में सैंटा का क्रेज होने के कारण वह ड्रेस खरीद रहे हैं। मार्केट में 120 से लेकर 700 रुपए में सैंटा की डे्रस मिल रही है।

क्रिसमस के रंग रंगे मॉल्स
क्रिसमस सेलिसबगशन के लिए सिटी के मॉल्स भी अभी से क्रिसमस के रंग में रंग चुके हैं। मॉल्स को बिग क्रिसमस ट्री, सैंटा क्लॉज और लाइटिंग से डेकोरेट किया गया है। इसके अलावा कई होटल्स को भी स्पेशली क्रिसमस के लिए सजाया गया है।
लोगों ने क्रिसमस की खरीदारी करनी शुरू कर दी है। डेकोरेशन के लिए स्टार्स, बेल्स, ड्रम और हैंगिंग आइटम की काफी डिमांड है। स्नो लाइट क्रिसमस ट्री लोगों को इतने पसंद आए कि एक-दो दिन में ही सब बिक गए।
विकास, सौरभ स्टेनर्स
क्रिसमस ट्री और घर को डेकोरेट करने के लिए सभी आइटम उपलब्ध हैं। हैप्पी और मैरी क्रिसमस के वॉल बैनर भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।
आरके गर्ग, शॉप
थ्री बेल सेट की कस्टमर्स काफी खरीदारी कर रहे हैं। लगभग हर साइज के क्रिसमस ट्री की डिमांड की जा रही है,जबकि म्यूजिकल सैंटा चिल्ड्रन्स के फेवरेट बने हुए हैं।
अशोक राही, शॉप

Posted By: Inextlive