यूनाइटेड क्रिसमस कैरोल सर्विस का सेंट मेरी चर्च में आयोजन आज

गाए जाएंगे प्रभु जन्म के गीत, क्रिसमस माह की तैयारियों का होगा जयघोष

आगरा। यंग मेंस क्रिश्चियन एसोसिएशन आगरा की ओर से पहली बार यूनाइटेड क्रिसमस कैरोल सर्विस का आयोजन किया जा रहा है। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री अमित कपूर के अनुसार 30 नवंबर को प्रतापपुरा स्थित सेंट मेरी चर्च में शाम साढ़े पांच बजे से कैरोल सर्विस का आयोजन होगा। इसके साथ ही क्रिसमस माह की तैयारियों का विधिवत रूप से जयघोष भी हो जाएगा।

संयुक्त अध्यक्षता करेंगे दोनों बिशप

क्रिसमस कैरोल सर्विस आयोजन की संयुक्त अध्यक्षता चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के बिशप रेवरेंड डॉ। पीपी हबील और कैथोलिक डाइसिस के आर्क बिशप मोस्ट रेवरेंड डॉ। अल्बर्ट डिसूजा करेंगे। निखिल जतिन कुमार कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने मधुर गीतों से प्रभु ईसा के जन्म के गीत प्रस्तुत करेंगे। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष संगीता भटनागर और पूर्व मेयर अंजुला सिंह माहौर आयोजन में मौजूद रहेंगी।

शामिल होंगे सिटी के बाहर के संगठन

जनरल सेक्रेट्री ने बताया कि शहर के पहले क्रिसमस कार्यक्रम में आगरा के साथ अलीगढ़, टूंडला आदि विभिन्न चर्च और संगठनों के समूह भाग लेंगे।

Posted By: Inextlive