मानव मुक्ति दिवस पर यीशु दरबार से निकला जुलूस

नैनी से लेकर पत्थर गिरजाघर तक दिखाई दिया उल्लास

ALLAHABAD: यीशु दरबार नैनी की ओर से मानव मुक्ति दिवस के अवसर पर शनिवार को क्रिसमस जुलूस निकाला गया। यीशु दरबार से लेकर सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर तक निकले जुलूस में रंगबिरंगे परिधानों से सुसज्जित बच्चों ने आकर्षक छटा बिखेरी। प्रभु यीशु मसीह व उनके जीवन से संबंधित एक से बढ़कर एक झांकियों का मनमोहक नजारा दिखाई दिया। झांकियों के जरिए प्रभु यीशु मसीह के जन्म, जीवन परिदृश्य व उनके बताए गए संदेशों को जीवंत रुप देखने को मिला। झांकियों में माता मरियम व दो फरिश्ते, चरनी में प्रभु यीशु मसीह का जन्म, यीशु से मिलने आये राजा, गडे़रियों द्वारा प्रभु यीशु को भेंट चढ़ाया जाना, माता मरियम को स्वर्गदूत का दर्शन, राजा हैरोदेश का दरबार, सेंटा क्लाज का मनमोहक स्वरुप आकर्षण का केन्द्र रही।

डॉ। सुधा लाल ने दिखाई हरी झंडी

जुलुस को यीशु दरबार की उपाध्यक्ष डॉ। सुधा लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिशप मोस्ट रेव्ह। राजेन्द्र बी लाल ने परमेश्वर से प्रार्थना की कि वे अपना आशीष लोगों पर बरसाएं और सहन शक्ति दें कि लोग परमेश्वर की महिमा को जनमानस तक पहुंचाएं। डॉ। सुधा लाल ने कहा कि क्रिसमस प्रेम और खुशियों का त्योहार है। हमें एक-दूसरे के बीच त्योहार की खुशियों को साझा करना चाहिए। यही परम पिता का संदेश है। जुलूस में शियाट्स के प्रति कुलपति (प्रशासन) प्रो। डॉ। एसबी लाल, प्रो। एकेए लॉरेन्स, निदेशक प्रशासन विनोद बी। लाल, प्रो। डॉ। रॉबिन एल प्रसाद, प्रो। जोनाथन ए लाल आदि शामिल रहे।

Posted By: Inextlive