आधी रात में बज उठे चर्च के घंटों ने प्रभु आगमन का किया ऐलान, हर तरफ बिखरी खुशियां

चर्चेज में गूंजे कैरल्स के बोल, स्पेशल प्रेयर्स में मांगी गयी दुनिया में अमन चैन की दुआ

VARANASI

घड़ी की सुईयां रात के क्ख् बजने का संकेत कर रही थीं। तभी शहर के तमाम चर्चेज के घंटे गूंजने लगे और उन्होंने इस बात का ऐलान किया प्रभु यीशु का आगमन हो चुका है। मनाओ खुशियां। इस जहां में अब कोई भी दुखी नहीं होगा। दुनिया में दुख का अंत करने के लिए मसीहा आ चुका है। यह सच भी था। शनिवार की रात प्रभु यीशु का जन्म हुआ और इसी के साथ क्रिसमस की खुशियां हर ओर बिखरी दिखायी देने लगीं।

विशेष प्रार्थना का आयेाजन

शहर के तकरीबन हर चर्च में आस्थावानों का हुजूम उमड़ा हुआ था। प्रभु यीशु के स्वागत में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। कैंटोन्मेंट स्थित सेंट मेरीज चर्च का तो नजारा ही कुछ अलग था। सैकड़ों की संख्या में लोग हाथ जोड़े प्रभु यीशु का स्वागत कर रहे थे। बनारस धर्म प्रांत के प्रशासक फादर युजीन जोसेफ ने स्पेशल प्रेयर में प्रभु से दुनिया में अमन चैन, खुशहाली, समृद्धि और तरक्की के लिए दुआ मांगी। उन्होंने प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी विभिन्न बातों का जिक्र कर लोगों को उनके बताये हुए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

क्रिसमस कैरल से गूंजे चर्च

प्रभु के आगमन के साथ ही लोगों का एक दूसरे को क्रिसमस विश करने सिलसिला शुरू हो गया। चर्चेज में कैरल गाये गये। हिन्दी, इंग्लिश और भोजपुरी में गाये कैरल्स से चर्चेज गूंज उठे। कैंटोंनमेंट स्थित लाल गिरजाघर, सेंट जॉन्स मढ़ौली चर्च, सिगरा, रामकटोरा, गोदौलिया, कैन्टोन्मेंट, तेलियाबाग आदि चर्चेज में आया यीशु जगत में आया, चरनी में चमका उजियारा, भइया हो उगल गगन में तारा, साइलेंट नाइट होली नाइट जैसे ढेरों कैरल्स गाये गये। सेंट मैरीज चर्च के अलावा दूसरे चर्चेज में प्रेयर के बाद प्रीस्ट ने परम प्रसाद बांटा। परम प्रसाद के रूप में खमीर वाली रोटी दी गयी। प्रसाद ग्रहण करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

केक भी बिके खूब

क्रिसमस में केक का होना जरूरी है। इसके चलते बेकरी की शॉप्स पर लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। प्लम केक की डिमांड अधिक थी लेकिन लोगों ने चॉकलेट, फ्रूट, पाइनेपल और दूसरे फ्लेवर्स को भी खासा पसंद किया। लोगों ने क्रिसमस केक का ऑर्डर पहले ही दे दिया था। वहीं कुछ लोग रेडिमेड केक लेने आये। खास यह रहा कि क्रिसमस की खरीदारी करने वालों में क्रिश्चियन कम्युनिटी के अलावा दूसरी कम्युनिटी के लोगों में भी खासा उत्साह था।

Posted By: Inextlive